- Back to Home »
- Politics »
- भाजपा ने कभी भी शिवसेना से 50-50 का वादा नहीं किया, पांच साल मुख्यमंत्री मैं ही रहूंगा...देवेंद्र फडणवीस
भाजपा ने कभी भी शिवसेना से 50-50 का वादा नहीं किया, पांच साल मुख्यमंत्री मैं ही रहूंगा...देवेंद्र फडणवीस
Posted by : achhiduniya
29 October 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामो के बाद
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र में सरकार भाजपा के नेतृत्व में ही
बनेगी और राज्य में पांच साल मुख्यमंत्री मैं ही रहूंगा, इसमें कोई भ्रम नहीं है। महाराष्ट्र में 50-50 फॉर्मूले की मांग
को लेकर अड़ी शिवसेना और उसकी ओर से जारी बयानबाजी से बीजेपी आलाकमान नाराज हो गया
है। सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 अक्टूबर
को अब मुंबई नहीं जा रहे हैं जहां उनकी बीजेपी विधायकों के साथ बैठक होनी थी।
माना
जा रहा था कि अमित शाह पार्टी विधायकों से मुलाकात के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव
ठाकरे से भी मिलते और फिर मामले को सुलझा लिया जाता,लेकिन
शिवसेना की ओर से की जा रही है बयानबाजी के बाद से अब मामला और बिगड़ गया है और
महाराष्ट्र में भी बीजेपी के नेताओं का कहना है कि जब तक ऐसी बयानबाजी जारी है
शिवसेना से कोई बातचीत नहीं की जानी चाहिए। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, बीजेपी रामनाम जपती है, तो फिर
वह सच बोले और बताए।
50-50 पर समझौता तो पहले ही हो चुका था। वहीं आज जब उनसे पूछा
गया कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने में देरी क्यों हो रही है तो उन्होंने तंज कसते
हुए कहा, यहां कोई दुष्यंत नहीं हैं, जिनके
पिता जेल में हों। यहां हम हैं, जो धर्म और सत्य की राजनीति
करते हैं। शरद जी जिन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया है जो कभी बीजेपी
के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, उद्धव
ठाकरे जी ने कहा है कि हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं,लेकिन हम उस विकल्प को स्वीकार करने का पाप नहीं करना चाहते हैं।
शिवसेना ने हमेशा सच्चाई की राजनीति की है, हम
सत्ता के भूखे नहीं हैं।


