Posted by : achhiduniya 29 October 2019


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को समाचार पत्र अरब न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का 18 प्रतिशत सऊदी अरब से आयात करता है। प्रधानमंत्री सोमवार की रात को यहां पहुंचे। वह यहां एक महत्वपूर्ण वित्तीय सम्मेलन में भाग लेंगे और सऊदी अरब के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, शुद्ध रूप से क्रेता-विक्रेता संबंध से हम अधिक नजदीकी रणनीतिक संबंधों की ओर बढ़ रहे हैं। इसमें सऊदी अरब द्वारा भारत की तेल एवं गैस शोधन परियोजनाओं में निवेश भी शामिल है। मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि के लिए कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता जरूरी है। उन्होंने भारत की ऊर्जा जरूरत के एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में सऊदी अरब की भूमिका की भी सराहना की। भारत को इराक के बाद सऊदी अरब की ओर से सबसे अधिक कच्चे तेल की आपूर्ति की जाती है। 
बीते वित्त वर्ष 2018-19 में सऊदी अरब ने भारत को 4.03 करोड़ टन कच्चा तेल बेचा। उस समय भारत का कच्चा तेल का आयात 20.73 करोड़ टन रहा। प्रधानमंत्री ने कहा, सऊदी अरामको भारत के पश्चिमी तट पर एक बड़ी रिफाइनरी एवं पेट्रो रसायन परियोजना में भाग ले रही है। हम भारत के पेट्रोलियम के रणनीतिक आरक्षित भंडार में अरामको की भागीदारी का इंतजार कर रहे हैं। सऊदी अरामको दुनिया की सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी है।  उसके पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का भंडार है। यह करीब 270 अरब बैरल का है। यह प्रधानमंत्री की सऊदी अरब की दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह 2016 में यहां आए थे। उस समय सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज ने उन्हें अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया था।  सऊदी अरब के युवराज फरवरी 2019 में भारत यात्रा पर थे।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारत के पास है पर्याप्त तेल, अगले 60 दिनों तक का वास्तविक स्टॉक मौजूद, अफवाहों पर न करें भरोसा भारत सरकार।@ होर्मुज स्ट्रेट क्रॉस कर तीन बड़े क्रूड ऑयल टैंकर पहुंचेंगे मुंद्रा पोर्ट, 28-29 मार्च को पहुंचने की उम्मीद।@ मांझे से हुआ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाका, बिजली के तार छूते ही दौड़ता है करंट।@ मीरारोड इलाके में मेड की बेरहमी से हत्या, आरोपी जबरन संबंध बनाने का डालता था दवाब।@ प्रोफेसर ने क्लासरूम में मेडिकल छात्रा को किया प्रपोज, लड़की ने चप्पल से पीटा, हुआ जबरदस्त हंगामा।@ असम चुनाव से पहले 60 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस, बीजेपी के कई बागी नेता भी शामिल।@ दिल्ली के स्कूल्स में अब नहीं बना पाएंगे रील या शॉर्ट वीडियो, लगा बैन; जारी किया गया सर्कुलर।@ मध्य प्रदेश के लोगों को लगा महंगाई का करंट, बिजली हुई महंगी, 1 अप्रैल से नए रेट लागू होंगे।@ जयपुर में विदेशी टूरिस्ट को छूते युवकों का Video Viral होते ही भड़के यूजर्स, सख्त एक्शन की करने लगे मांग।@ नोएडा में 4 किमी चलने में लगते हैं 45 मिनट,स्टार्टअप फाउंडर ने शहर की बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल।@ इंदौर में बाप-बेटे ने सोसाइटी वासियों पर चढ़ाई कार, महिला IT इंजीनियर की मौत।@ लंदन जा रही एयर इंडिया की फ़्लाइट तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली लौटी, सऊदी अरब से लिया यू-टर्न।@ PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे, राज्यों से मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के हालात पर होगी चर्चा।@ वंदे भारत में खराब खाना परोसना पड़ा भारी, रेलवे ने IRCTC पर ठोका 10 लाख का जुर्माना, दूसरे पर लगाया 50 लाख का।@ भारत के लिए खुला है हॉर्मुज का रूट, ईरान के विदेश मंत्री अरगची का बड़ा बयान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -