- Back to Home »
- National News »
- 5300 विस्थापित कश्मीरी परिवारों को मोदी सरकार देगी 5.50 लाख रुपए...
Posted by : achhiduniya
09 October 2019
मोदी सरकार ने विस्थापित कश्मीरी परिवार, जो PoK से कश्मीर आए थे और उसके बाद
जो कश्मीर क्षेत्र से बाहर बस गए थे सरकार ने ऐसे हर परिवार को साढ़े 5 लाख रुपये
देने का फैसला किया है। मोदी सरकार के इस फैसले को करीब 5300 परिवारों को इसका लाभ
मिलेगा। ये विस्थापित कश्मीरी परिवार कश्मीर से बाहर बस गए थे। बंटवारे के बाद ये
5300 परिवार पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से भारत आए थे और कश्मीर से बाहर बसे हुए
थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2016 में विस्थापित कश्मीरी परिवारों के लिए
पुनर्वास पैकेज का ऐलान किया था, इसका फायदा अब इन परिवारों को
भी मिलेगा।
