- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- दीमागी बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण बेच रही है अपने कपड़े.....
दीमागी बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण बेच रही है अपने कपड़े.....
Posted by : achhiduniya
11 October 2019
बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण मेंटल हेल्थ पर
अक्सर बात करती रही हैं। उन्होंने अपने
डिप्रेशन का खुलासा कर इस विषय पर खुलकर बात करने जैसे मामलों को आगे उठाया। दीपिका
पादुकोण अब अपने फेवरेट ड्रेसेस को बेच
रही हैं, जिसे उनकी वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। हाल ही में दीपिका ने
यह घोषणा से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दीपिका
की इन ड्रेसेस को खरीदने के लिए फैंस किस हद तक इस वेबसाइट पर गए होंगे।
पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुलासा कर रही हैं कि वेबसाइट पर सेल के लिए आते ही
उनका क्लॉसेज महज 2 घंटे में खाली हो गया। दीपिका
ने 10 अक्टूबर यानी वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के दिन इस सेल की घोषणा की। उन्होंने बताया
कि इन कपड़ों के बिकने पर होने वाली कमाई का इस्तेमाल दीमागी बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए किया जाएगा।
दीपिका इससे जुड़ी एक संस्था भी चलाती हैं, जिसका नाम है लिव लव लाफ फाउंडेशन और यह संस्था मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर
काम करती है। एक नए वीडियो में दीपिका कहते हुए नजर आ रही हैं कि उन्हें हाल ही
में एक फोन कॉल से यह पता चला है कि उनका यह क्लॉसेट सिफ्र 2 घंटे में खाली हो गया। अब वह जल्द ही फिर से नई ड्रेसेस बेचने
के लिए लाएंगी।


