- Back to Home »
- Tours / Travels »
- अलीराजपुर में आजादी के बाद 72 सालो में पहली रेल सेवा शुरू....
Posted by : achhiduniya
31 October 2019
देश की आजादी के बाद पहली बार मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की आदिवासी अंचल को यात्री रेल सेवा की सौगात मिली है। इस दौरान जिले के हजारों लोगों ने खूब जश्न मनाया और रेल और रेलवे अधिकारियों का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। इस छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना का शिलान्यास 2008 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था। शिलान्यास के करीब 11 सालों के बाद इस परियोजना के अलीराजपुर तक के हिस्से का शुभारंभ किया गया।
इस परियोजना में तीन सौ पचास करोड़ से ज़्यादा की लागत आई है। फिलहाल अलीराजपुर
से गुजरात से बड़ौदा तक यहां से एक यात्री रेल की शुरू की गई है। आदिवासी अंचल के
लिहाज से रेल कनेक्टिविटी एक बड़ी सौगात के रूप में है। यह रेल सेवा मध्यप्रदेश के
आदिवासी अंचल को गुजरात से सीधे जोड़ने का काम करेगी।

