- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी की तरफ से कोई ऑफर नहीं आया है....उद्धव ठाकरे
Posted by : achhiduniya
31 October 2019
शिवसेना पार्टी सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने आज शिवसेना विधायकों की मीटिंग को 15 मिनट तक संबोधित किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी, एनसीपी और दूसरे दलों के विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने शिवसेना विधायकों से किसी भी बात को लेकर घबराने के लिये नहीं कहा। इस मीटिंग में विधायकों ने ये भी बात उठाई कि कई जगहों पर बीजेपी के बागी उम्मीदवार की वजह से शिवसेना के उम्मीदवार हारे हैं। शिवसेना विधायक दल की बैठक में अनौपचारिक रूप से उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी की तरफ से कोई ऑफर नहीं आया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कई अफवाएं चल रही हैं। उन पर विश्वास ना करें।
शिवसेना के पास कोई भी प्रस्ताव
नहीं आया है। मीडिया के माध्यम से कुछ प्रस्ताव देना शुरू हुआ है। हम मित्र दलों
को शत्रु नहीं मानते हैं। मेरा जो अमित शाह के साथ तय हुआ है, उसको किया जाना चाहिए। हम स्थिर सरकार देंगे। इसके साथ ही उन्होंने
कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिवाली के दिन मीडिया के साथ अनौपचारिक
चर्चा में बयान नहीं देने चाहिए थे। मुख्यमंत्री के बयान के बाद ही चर्चा बंद हुई।
मुझे विश्वास है कि सब सही होगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने जिसको
जो शब्द दिया वो पाला। हम सत्ता के भूखे नहीं है,लेकिन
बीजेपी से जो बात हुई उसे उस बात को पालना चाहिए।
मुख्यमंत्री का पद हमेशा किसी एक
व्यक्ति के लिये कायम नहीं रहता। हमारी संख्याबल अच्छी है। मुख्यमंत्री पद हमारा
हक है और ये हमारी जिद्द है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के समय 50-50 फॉर्मूला का जो तय हुआ, बीजेपी
को वो नहीं मान्य है तो क्या बात करूं। नए सिरे से बात नहीं होगी जो तय हुआ है उसी
से बात शुरू होगी। अपने विधायकों को कहा कि सत्ता के लिए आप कोई गलत कदम नही
उठाओगे मुझे विश्वास है।


