- Back to Home »
- Discussion »
- मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं, फिर भी बीते 90 वर्ष से हम पर हमले किए जा रहे हैं...RSS चीफ मोहन भागवत
मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं, फिर भी बीते 90 वर्ष से हम पर हमले किए जा रहे हैं...RSS चीफ मोहन भागवत
Posted by : achhiduniya
21 October 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर में मतदान करने के बाद संघ प्रमुख संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने को कहा कि बीते 90 वर्ष से संघ को निशाना बनाया जा रहा है,लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि समाज एक है और हमेशा ऐसा ही बना रहेगा। भागवत ने यह भी कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं। उनसे हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा संघ को निशाना बनाने के बारे में पूछा गया था।
इसके जवाब में भागवत ने कहा,हम पर
तो बीते 90
वर्ष से हमले किए जा रहे हैं। इसलिए चिंता की कोई
बात नहीं है,
क्योंकि समाज एक है और हमेशा एक ही रहेगा। यह तो
राजनीति है और यह सब उसी का हिस्सा है, लेकिन समाज
एक है और हमेशा एक ही रहेगा। राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम के बारे में पूछे
जाने पर भागवत ने कहा,मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं, इसलिए इसका अनुमान मैं नहीं लगा सकता। तीन दिन में परिणाम आ
जाएगा तब सभी को पता चल जाएगा।
भागवत ने लोगों से मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने
कहा कि यह नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह अपने जनप्रतिनिधियों को चुनें। राष्ट्रीय
स्वयंसेवक संघ के सर-संघचालक ने कहा, हम 100 फीसदी मतदान पर जोर देते हैं। किसी व्यक्ति या माहौल को देखकर
वोट न दें,
बल्कि मुद्दों के आधार पर मतदान करें। भागवत
मतदान के लिए सुबह सात बजे ही महल इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे।


