- Back to Home »
- State News »
- बिना पटाखो व प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए दिल्ली अरविंद केजरीवाल सरकार ने निकाली नई तरकीब....
Posted by : achhiduniya
21 October 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए कहा,दिल्ली की पहली सामूहिक दिवाली सभी दिल्ली वालों के लिए है।
दिवाली हम सबका त्योहार है। किसी को भी किसी तरह के पास की जरूरत नहीं होगी। मैं
अपने परिवार के साथ आउंगा, और हमारा परिवार इस साल पटाखे
नहीं जलाएगा। दरअसल दिल्ली
सरकार ने इस साल सामूहिक दिवाली का आयोजन किया है। इस दौरान सेंट्रल दिल्ली के कनॉट प्लेस को लाइटों से सजाया
जाएगा और लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद लोगों को पटाखों से दूर रखना है।
यह लेजर शो 26
से 29 अक्टूबर
तक शाम 6 से रात 10 बजे तक दिखाया जाएगा ताकि लोग
पटाखों से दूरी बरतें। इसमें एंट्री फ्री रखी गई है।
अलग-अलग कल्चरल प्रोग्राम का
आयोजन किया जाएगा और खाने-पीने के लिए फुड कोर्ट की भी व्यवस्था रहेगी। आगे उन्होंने लिखा, इस बार हम सारी दिल्ली के लोग एक बड़े परिवार की तरह मिलकर एक
साथ CP में प्रदूषण रहित दिवाली मनाएंगे। आपके लिए भव्य लेजर शो का इंतजाम
किया है। 26-29 अक्टूबर हर शाम 6-10 बजे के
बीच कभी भी आ सकते हैं। एंट्री फ्री। आप अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर आएं। Arvind Kejriwal ✔ @ArvindKejriwal दिल्ली
की पहली सामूहिक दीवाली सभी दिल्ली वालों के लिए हैं। दीवाली हम सबका त्यौहार है, किसी को भी किसी तरह के पास की जरूरत नहीं होगी। मैं अपने
परिवार के साथ आऊंगा, और हमारा परिवार इस साल पटाख़े
नहीं जलाएगा।
सीएम केजरीवाल और डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस संबंध में
मीडिया को जानकारी दी। केजरीवाल ने कहा,लोग पूछ
रहे हैं कि पास कहां से मिलेगा। पास की जरूरत नहीं है क्योंकि एंट्री फ्री है।
इसमें सीपी को लाइटों से सजाया जाएगा। हर घंटे का लेजर शो का साइकल चलेगा जो रिपीट
होता रहेगा। दिल्लीवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा, आप शाम 6 से रात 10 के बीच कभी भी आइए। जब तक देखना है देखिए। वहीं पर अंदर
किस्म-किस्म के कल्चरल प्रोग्राम और फुड कोर्ट की व्यवस्था की गई है। एक तरह से
पूरी दिल्ली एक परिवार सारी दिल्ली के लोग दिवाली मना सकें और पटाखे की जरूरत
उन्हें न हो। हम एक नए तरीके से दिवाली मनाएं।


