Posted by : achhiduniya 01 October 2019


पिछले साल हाईकोर्ट द्वारा तकरीबन 749 पॉर्न वेबसाइट को तुरंत बंद करने के आदेश सरकार को दिए गए जि पर सरकार ने पूरी ज़ोर आजमाइश करके इन्हे बंद करवा दिया था। सरकार का साथ कई दिग्गज नेट प्रोवाइड करने वाली सेल्यूलर कंपनियो [मोबाइल कंपनी] ने दिया था। पिछले साल दिसंबर में डीओटी के आदेश के बाद जियो, वोडाफोन और एयरटेल जैसी मुख्य टेलिकॉम कंपनियों ने पॉर्न और चाइल्ड पॉर्न कॉन्टेंट दिखाने वाली वेबसाइट्स को बैन कर दिया था,लेकिन दुनिया की दो जानी-मानी पॉर्न वेबसाइट रेडट्यूब  और पॉर्नहब की भारत में वापसी हो गई है। 
इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन वेबसाइट्स को ऐक्सेस करने के लिए बैन बाईपास करने की भी जरूरत नहीं। पॉर्नहब जहां अब .org के साथ उपलब्ध है, वहीं रेडट्यूब को .net के साथ ऐक्सेस किया जा सकता है।.org ज्यादातर नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, .net का इस्तेमाल एक्सटेंशन नेटवर्क के लिए होता है। .net डोमेन अधिकतर इंटरनेट, ईमेल और नेटवर्किंग सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। शुरुआत में बैन करने के लिए उन वेबसाइट्स को टारगेट किया गया था जो .com डोमेन के साथ आती थीं। 
यही मुख्य वजह है कि अब कई वेबसाइट्स .com को छोड़ .org या .net को अपना रही हैं। इन पॉर्न वेबसाइट्स को कई स्क्रीन्स पर ऐक्सेस किया जा सकता है। ब्लॉक्ड वेबसाइट्स को ऐक्सेस करने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क, दूसरे ब्राउजर्स, प्रॉक्सी जैसे तरीके अपनाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। अब फिर से स्मार्टफोन और कंप्यूटर पर पॉर्न कॉन्टेंट को ऐक्सेस किया जा रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन्स ने देश की सभी इंटरनेट सर्विस लाइसेंसीज को एक पत्र लिख पॉर्न वेबसाइट्स को बंद करने का आदेश दिया था। 
भारत सरकार ने साल 2015 में 857 पॉर्न वेबसाइट्स को इसलिए बैन कर दिया था कि उनके कॉन्टेंट अनैतिक और अश्लील थे। इस बारे में देश के जाने-माने साइबर लॉ एक्सपर्ट पवन दुग्गल का कहना है कि भारत में साइबर सिक्यॉरिटी के लिए कड़े कानून लाने की जरूरत है। हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में एक्सपर्ट्स मे साइबर क्राइम से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई जिसमें चाइल्ड पॉर्न, सेक्सटिंग, सेक्स ट्रैफिकिंग, साइबर ट्रोलिंग और महीलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -