- Back to Home »
- Tours / Travels »
- तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मिलेगी विलंब राशी.... 25 लाख रुपए का नि:शुल्क बीमा भी
तेजस एक्सप्रेस ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मिलेगी विलंब राशी.... 25 लाख रुपए का नि:शुल्क बीमा भी
Posted by : achhiduniya
01 October 2019
रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा IRCTC की दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों को ट्रेन के लेट होने पर विलंब राशी दी जाएगी। एक घंटे से अधिक का विलंब होने पर 100 रुपये की राशि अदा की जाएगी, जबकि दो घंटे से अधिक की देरी होने पर 250 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। ट्रेन चार अक्टूबर से चलेगी। इसके अतिरिक्त IRCTC की इस पहली ट्रेन के यात्रियों को 25 लाख रुपए का नि:शुल्क बीमा भी दिया जाएगा।
यात्रा के दौरान
लूटपाट या सामान चोरी होने की स्थिति के लिए भी एक लाख रुपए के मुआवजा की व्यवस्था
है। IRCTC प्रबंधन ने निर्णय किया
है कि चार अक्टूबर को तेजस में पहली बार सफर करने वाले सभी यात्रियों को नाश्ते के
साथ ही लंच भी करवाया जाएगा, जबकि IRCTC किराए में सिर्फ नाश्ते का ही चार्ज ले रही है। इसके अलावा, इस ट्रिप को यादगार बनाने के लिए उन्हें तोहफे भी देने का
निर्णय किया गया है। तेजस के संचालन से पहले IRCTC
कर्मचारियों को यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार व सहयोगी की तरह पेश आने की
ट्रेनिंग दी गई है।
विशेषज्ञों ने कॉर्पोरेट के अफसरों व कर्मचारियों को मेहमानों
से पेश आने के गुर भी सिखाए हैं। दूसरी ओर, IRCTC
कर्मचारियों को यात्रियों के हर सवाल का जवाब मुस्कान के साथ देने पर जोर दिया
गया। उन्हें विमानों की तर्ज पर ट्रेन में किसी के भी जरूरत होने पर सफेद बटन पुश
किए जाने पर मुस्कान के साथ आई हेल्प यू कहकर उसकी समस्या का समाधान करने का सुझाव
दिया गया है। दूसरी ओर IRCTC ने तेजस में सीटें खाली रहने
पर उनकी प्लेटफॉर्म से ही बुकिंग करने के लिए दो काउंटर खोलने पर भी विचार कर रहा है।


