- Back to Home »
- Tours / Travels »
- पहली बार विदेशी प्रतिनिधिमंडल करेगा कश्मीर यात्रा..
Posted by : achhiduniya
28 October 2019
5 अगस्त को कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद यूरोपियन यूनियन ने भारत के पक्ष का समर्थन किया था। यूनियन ने एक बयान जारी करके पाकिस्तान के रवैये को संदिग्ध बताते हुए कहा था कि कश्मीर द्विपक्षीय मसला है। उस समय यूरोप की संसद (EU) में कई सांसदों ने एक सुर में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि हमें भारत का समर्थन करना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान में आतंकियों को संरक्षण मिलता है और वे पड़ोसी देश में हमले करते हैं।
यूरोपियन सांसदों का एक दल मंगलवार को कश्मीर की यात्रा कर सकता
है। कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाए जाने के बाद यह किसी विदेशी
प्रतिनिधिमंडल की पहली कश्मीर यात्रा होगी। कश्मीर दौरे से पहले यूरोपियन
सांसदों का यह दल पीएम मोदी और राष्ट्रीय
सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि इस
प्रतिनिधिमंडल में 28 सदस्य होंगे।
यूरोपीय संसद
ने 11 साल में पहली बार कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा की और खुले तौर पर
भारत का समर्थन किया। जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के बड़े फैसले के बाद से
पाकिस्तान ने लगभग हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का विरोध किया था। ऐसे में
यूरोपियन यूनियन का सकारात्मक रुख भारत के लिए मददगार साबित हुआ।


