Posted by : achhiduniya 30 October 2019


महाराष्ट्र में बुधवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया है। बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह जनादेश निश्चित रूप से 'महायुति' भाजपा-शिवसेना गठबंधन) के लिए है क्योंकि हमने महायुति के लिए वोट मांगे थे। लोगों ने इसके लिए मतदान भी किया। इसलिए संदेह नहीं होना चाहिए। यह एक महायुति सरकार होगी। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार बुधवार को यहां राकांपा के विधायक दल के नेता चुने गये। पार्टी की प्रदेश इकाई प्रमुख जयंत पाटिल ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नव निर्वाचित विधायकों ने अजीत पवार को आमराय से विधायक दल का नेता चुना है। अजित पवार ने पार्टी विधायकों का शुक्रिया अदा किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह बेरोजगारी और कृषि संकट जैसे मुद्दों पर आक्रामक रहेंगे। अजित पवार बारामती सीट से निर्वाचित हुए हैं। राज्य में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में राकांपा को 54, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। बैठक में विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे भी उपस्थित थे, जिन्होंने राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे को परली विधानसभा सीट से हरा कर भाजपा को करारा जवाब दिया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ धार्मिक प्रथाएं तय करना कोर्ट का काम नहीं,सबरीमाला केस में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की SC में दलील।@ भगवान की चक्की धीरे चलती है, लेकिन बारीक पीसती है,SIR को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी, EC और बीजेपी पर साधा निशाना।@ भारत की हवाई सुरक्षा होगी और चाक-चौबंद, 5 नए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने को मिली मंजूरी। @ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, जमकर हुआ पथराव।@ नोटबंदी ने तोड़ी थी नक्सलियों की कमर, 30 करोड़ का हुआ था नुकसान पूर्व नक्सल कमांडर भूपति ने कबूला।@ मेट्रो शहर बन गए बड़े पार्किंग लॉट,AAP सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाई ट्रैफिक की समस्या, डीकंजेशन मिशन की मांग।@ LPG की ब्लैकमॉर्केटिंग, जमाखोरी रोकने के लिए 24 घंटों में 3000 से ज्यादा छापे, 1500 से अधिक सिलेंडर जब्त।@ जोजिला दर्रे में हिमस्खलन से महिला-बच्चे समेत 3 की गई जान, बर्फ और मलबे में फंसी गाड़ियां, रेस्क्यू जारी।@ कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व जज का नाम ही वोटर लिस्ट से गायब, बोले- ये मेरे लिए अपमानजनक।@ LPG लेकर चार और जहाज होर्मुज से आ रहे हैं, विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में बोले रणधीर जायसवाल।@ पहले से अधिक तेजी से घूम रहा है मंगल ग्रह,वैज्ञानिकों के शोध में कई चौंकाने वाले खुलासे।@ दिल्ली विधानसभा को तीन दिनों में लगातार तीसरी बार बम की धमकी मिली।@ वोटर लिस्ट से BLO का नाम ही गायब, उत्तर 24 परगना जिले में 340 नाम डिलीट होने के बाद आक्रोश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -