- Back to Home »
- International News »
- बांग्लादेश पीएम शेख हसीना के भारत दौरे से ठीक पहले पाक पीएम इमरान खान ने क्यू किया फोन....?
Posted by : achhiduniya
03 October 2019
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रेस सचिव एहसान उल करीम ने बताया कि इमरान खान ने बुधवार को फोन किया और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का कुशलक्षेम पूछा और उनकी आंखों के इलाज के बारे में जानकारी ली। हसीना की आंखों का लंदन में हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। करीम ने कहा,प्रधानमंत्री हसीना ने इमरान खान का शुक्रिया अदा किया। अधिकारियों ने बताया कि खान के पिछले वर्ष सत्ता में आने के बाद यह पहली बार है जब दोनों नेताओं के बीच इस तरह की बातचीत हुई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत रवाना होने से कुछ घंटे पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन्हें अचानक फोन किया। कश्मीर मुद्दे को लेकर खान भारत विरोधी अभियान चला रहे हैं।
इसी क्रम
में वह दुनियाभर के मुस्लिम नेताओं से फोन पर बात कर कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान
के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। हसीना गुरुवार को नई दिल्ली
पहुंचीं हैं। वह वहां विश्व आर्थिक फोरम के भारत आर्थिक सम्मेलन में शामिल होने के
लिए चार दिवसीय दौरे पर आई हैं। इस दौरान वह अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी से भी
बातचीत करेंगी। बीते कुछ दशकों में इस समय
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच संबंध बहुत कटु हैं। पिछले वर्ष दोनों देशों के
बीच राजनयिक विवाद बढ़ गया था क्योंकि ढाका ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त स्तर के
अधिकारियों को वीजा देने से इनकार कर दिया था। दोनों देशों के बीच बीते चार वर्ष
से विदेश सचिव स्तरीय बातचीत नहीं हुई है।

