Posted by : achhiduniya 03 October 2019

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा,फर्जी खबरों को रोकना होगा और यह हम सबका काम है। यह सिर्फ सरकार का काम नहीं है,यह सभी का काम है। जो सचमुच खबरों की दुनिया में हैं,उन्हें इससे लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि कई समाचार चैनल वायरल सच जैसे कार्यक्रमों की मदद से इससे निपटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया को भी फर्जी और सही खबरों के लिए ऐसा ही एक कॉलम (स्तंभ) रखना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री ने कहा,हमने देखा है कि पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की फर्जी खबरों और अफवाहों के कारण भीड की हिंसा में 20-30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जावड़ेकर ने कहा कि सरकार दूरदर्शन समाचार पर कश्मीर का सच जैसे कार्यक्रम चला कर कश्मीर से जुड़ी फर्जी खबरों की समस्या से निपटने का प्रयास कर रही है। 
मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार और मीडिया को इससे साथ मिलकर लड़ने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी, जिससे मीडिया की आजादी कम हो,साथ ही उन्होंने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और फिल्मों की भांति वेब स्ट्रीमिंग साइटों (ओटीटी) के लिए भी नियमन का होना आवश्यक है। ओटीटी मंचों में समाचार पोर्टल,वेब स्ट्रीमिंग साइट जैसे हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो आते हैं। पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान जावड़ेकर ने कहा कि मुख्य धारा मीडिया के कई संस्थानों ने सरकार से कहा है कि ओटीटी के साथ समान स्तर का मुकाबला नहीं है क्योंकि उनका कोई नियमन नहीं होता। पेड न्यूज के बारे में मंत्री ने कहा कि यह अनैतिक है और मीडिया को इसे रोकना चाहिए। 
जावड़ेकर ने कहा, मीडिया को हमें (सरकार को) सलाह देनी होगी,ताकि हम साथ मिलकर काम कर सकें और फर्जी खबरों में शामिल मीडिया के छोटे से धड़े को दंडित कर सकें और यह खत्म हो सके। उन्होंने कहा,अगर सरकार से जुड़ी कोई फर्जी खबर है तो हम तेजी से प्रतिक्रिया/कार्रवाई कर सकते हैं,लेकिन सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंतित है। हम राज्य सरकारों से भी (फर्जी खबरों से निपटने को) कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलाधिकारियों ने अपने यहां फर्जी खबरों से निपटने के लिए जनता के समक्ष सही तथ्य रखे हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -