- Back to Home »
- Politics »
- अकाली-बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुकी नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी अब सिर्फ सोशल वर्कर की भूमिका में....
अकाली-बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुकी नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी अब सिर्फ सोशल वर्कर की भूमिका में....
Posted by : achhiduniya
22 October 2019
नवजोत कौर का इस्तीफा में पंजाब कांग्रेस में
नेताओं के झगड़े की खबरों के बीच आया है। इससे पहले नवजोत कौर सिद्धू ने
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ साथ पार्टी नेता आशा कुमारी पर लोकसभा चुनाव में
टिकट ना दिए जाने का आरोप लगाया था। नवजोत कौर सिद्धू अकाली-बीजेपी सरकार में
मंत्री भी रह चुकी हैं। पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू की
पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पार्टी
और विधायक पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद नवजोत कौर ने कहा कि
मैं अब किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं रखती, मैंने
सबकुछ छोड़ दिया है।
अब मैं सिर्फ एक सामाजिक कार्यकर्ता हू्ं। नवोजत सिंह सिद्धू
और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच संबंध भी अच्छे नहीं माने जाते हैं। नवजोत
सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के संबंधों पर नवजोत कौर ने कहा, सिद्धू हमेशा सच बोलने वाला बंदा है और वो सच ही बोलेगा लेकिन
कुछ मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के बहुत ज्यादा कान भरे थे, जिस पर मुख्यमंत्री ने विश्वास भी कर लिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह
और नवजोत सिंह के रिश्तों में आई खटास कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को
पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए वोटिंग हुई है।
इस चारों विधानसभा
में प्रचार करने वाले पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू
का नाम था। लिस्ट में नाम होने बावजूद सिद्धू ने प्रचार नहीं किया। अंग्रेजी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के कई नेता सिद्धू और बाजवा को
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं देखना चाहते थे,लेकिन
केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर इन दोनों दिग्गज नेताओं को स्टार प्रचारकों की लिस्ट
में जगह दी गई।


