- Back to Home »
- State News »
- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल व ममता बनर्जी सरकार में तनातनी के बीच कूदी भाजपा...
Posted by : achhiduniya
22 October 2019
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के नॉर्थ 24 परगना जिले में अपनी बैठक में शामिल होने से सरकारी अधिकारियों के इनकार के बाद कहा है कि उन्हें ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में किसी प्रकार की सेंसरशिप लागू है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का बैठक में शामिल होने से इनकार करना असंवैधानिक है और मैं राज्य सरकार के नीचे नहीं आता हूं। इससे पहले नॉर्थ 24 परगना जिले के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रशासनिक दौरे को देखते हुए राज्यपाल की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था। धनखड़ ने उनके इनकार को असंवैधानिक बताया है। राज्यपाल ने बताया, जिला अधिकारियों के पत्र देखकर मैं हैरान हूं, पत्रों में उन्होंने बैठकों में शामिल होने में असमर्थता जताई है, वह भी तब जबकि उन्हें 4 दिन पहले इस बाबत सूचना दी गई थी। पता नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल में किसी तरह की सेंसरशिप है।
राज्यपाल ने कहा, इसके बावजूद मैं जिलों का अपना
दौरा जारी रखूंगा। राज्यपाल धनखड़ और राज्य सरकार के बीच कई मुद्दों को लेकर
विवाद चल रहे हैं। इस बीच बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम
बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने इस मुद्दे पर कहा,पश्चिम बंगाल सरकार ममता बनर्जी की सरकार है,यह संविधान का पालन नहीं करती है। यदि राज्य के राज्यपाल को
अनुमति लेनी पड़ रही है तो इससे पता चलता है कि ममता बनर्जी का कानून जो पश्चिम
बंगाल में चलता है, वह देश का कानून नहीं है।

