- Back to Home »
- International News , Suggestion / Opinion »
- पाकिस्तान का कर्ज उतारने के लिए मौलना ने दिया जादुई चिराग, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था सुधारना तो एक मिनट का काम है....
पाकिस्तान का कर्ज उतारने के लिए मौलना ने दिया जादुई चिराग, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था सुधारना तो एक मिनट का काम है....
Posted by : achhiduniya
06 October 2019
आज पाकिस्तान की गिरती अर्थ व्यवस्था और खराब माली हालात किसी भी देश से छुपी नही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2019 तक पाकिस्तान पर करीब 92 अरब डॉलर का कर्ज था। इमरान सरकार ने पिछले एक साल में करीब 16 अरब डॉलर देकर कर्ज की किश्तें चुकाई हैं। 5 सितंबर को एक डॉलर पाकिस्तान के 157 रुपये के बराबर था। पाकिस्तान में 22 करोड़ जनसंख्या में से सिर्फ 12 लाख लोग ही टैक्स भरते हैं। इनमें से 5 लाख लोग तो जीरो टैक्स पेयर हैं। अगर ऐसे ही हालात रहे तो पाकिस्तान को दिवालिया घोषित करने से कोई नहीं बचा पाएगा।
इस बीच पाकिस्तान के एक शीर्ष धर्मगुरु मौलाना खादिम हुसैन
रिजवी ने इमरान सरकार को देश का कर्जा चुकाने का एक अजीब तरीका सुझाया है।
उन्होंने कहा कि इस्लाम में ब्याज लेना जायज नहीं है, इसलिए पाकिस्तान ने जिन देशों से कर्ज लिया है, वह उन्हें सूद देने से इनकार कर दे। मौलाना खादिम हुसैन रिजवी
ने आगे कहा,पाकिस्तान को जिन देशों को कर्जा लौटाना है, उनसे कहे कि हमारे पास अभी पैसे नहीं है,जब होगा तब लौटा देंगे। इसके बावजूद कोई देश हम पर ज्यादा दवाब
बनाने की कोशिश करे तो कह देंगे आपमें दम है तो लेकर दिखाएं। इमरान सरकार को सलाह
देने वाले रिजवी का यह वीडियो पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीट किया है।
जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में मौलाना खादिम हुसैन रिजवी
पंजाबी में कह रहे हैं,पाकिस्तान का कर्ज उतारने का
नुस्खा मेरे पास है, मैं इसे मुफ्त बांट रहा हूं।
पूरी दुनिया से कहो कि इस्लाम में सूद नहीं होता यानी ब्याज देना इस्लाम में जायज
नहीं है। इसलिए आप निकलो। रही बात मूलधन की तो वह हम जरूर देंगे,लेकिन जब होंगे तब चुकाएंगे। वो दवाब बनाएं तो कह दो आ जाओ निपट
लो। लो जी उतर गया पाकिस्तान का कर्ज। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था सुधारना तो एक
मिनट का काम है।


