- Back to Home »
- State News »
- अयोध्या मामले पर बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने के दावे पर CM योगी से पूछा सवाल SP प्रमुख अखिलेश यादव ने....
अयोध्या मामले पर बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने के दावे पर CM योगी से पूछा सवाल SP प्रमुख अखिलेश यादव ने....
Posted by : achhiduniya
06 October 2019
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क, तारामंडल में आयोजित रामकथा की शनिवार को शुरुआत करते हुए राम मंदिर मुद्दे की तरफ इशारा करते हुए कोई नाम लिए बिना कहा था कि बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इसके अलावा अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर डीजे बजाने के कारोबार से जुड़े एक करोड़ लोगों को बेरोजगार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों में डीजे पर कोई प्रतिबंध न होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने डीजे पर पाबंदी लगा दी है।
समाजवादी
पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कथित
रूप से अयोध्या मामले में बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने के दावे पर रविवार को सवाल
उठाए। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री को कैसे मालूम है कि अदालत में क्या होने वाला
है? अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी अयोध्या मामले में जल्द ही
बड़ी खुशखबरी मिलने की बात कर रहे हैं।
आखिर उन्हें कैसे पता है कि क्या होने वाला है? उन्होंने कहा, भाजपा संविधान और देश के कानून
पर कम भरोसा करती है। हमने हमेशा यही कहा कि अदालत जो फैसला लेगी उसे पूरा देश
मानेगा।
सवाल यह है कि एक अखबार को कैसे वो चीजें पता हैं? मुख्यमंत्री को कैसे पता है कि क्या होने वाला है? पूर्व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित
विधानमंडल के 36 घंटे के अनवरत सत्र पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने इस
दौरान सदन में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर तमाम झूठ बोले हैं। उन्होंने कहा
कि आज आलम यह है कि नीति आयोग की रैंकिंग के मुताबिक उत्तर प्रदेश शिक्षा के
क्षेत्र में सबसे नीचे और कुपोषण के मामले में नंबर एक पर पहुंच गया है।


