- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरूपम ने दिए पार्टी को गुडबाय करने के संकेत...नहीं करेंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार
कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरूपम ने दिए पार्टी को गुडबाय करने के संकेत...नहीं करेंगे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार
Posted by : achhiduniya
03 October 2019
महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम
ने ट्वीट किया,ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी
अब मेरी सेवाएं नहीं चाहती है। मैंने विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में सिर्फ एक
नाम की सिफारिश की थी। सुना है कि इसे भी खारिज कर दिया गया है। जैसा कि मैंने
पहले नेतृत्व को बताया था, उस स्थिति में मैं चुनाव प्रचार
में भाग नहीं लूंगा। यह मेरा अंतिम निर्णय है। संजय निरुपम को इस साल की शुरुआत
में मुंबई कांग्रेस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। Sanjay Nirupam ✔@sanjaynirupam It seems Congress Party doesn’t
want my services anymore. I had recommended just one name in Mumbai for
Assembly election. Heard that even that has been rejected. As I had told the
leadership earlier,in that case I will not participate in poll campaign.Its my
final decision.इसके अलावा संजय निरुपम ने एक और ट्वीट में लिखा,
'मुझे उम्मीद है कि पार्टी को गुडबाय कहने का वक्त नहीं आएगा,लेकिन, लीडरशिप जिस तरह से मेरे साथ बर्ताव कर रही
है, उससे लगता है कि अब वह दिन दूर नहीं है.'Sanjay
Nirupam ✔ @sanjaynirupam,I
hope that the day has not yet come to say good bye to party. But the way
leadership is behaving with me, it doesn’t seem far away.
महाराष्ट्र
और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। नॉमिनेशन
भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर
को होगी। लोकसभा चुनावों के बाद यह इस साल
के पहले राज्य चुनाव हैं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को और महाराष्ट्र
विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है।

