- Back to Home »
- State News »
- कला व कानून में स्नातक (LLB) की उपाधि प्राप्त वर्ली सीट से शिवसेना उम्मीदवार आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सवाल पर ऐसा क्यू कहा....?
कला व कानून में स्नातक (LLB) की उपाधि प्राप्त वर्ली सीट से शिवसेना उम्मीदवार आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सवाल पर ऐसा क्यू कहा....?
Posted by : achhiduniya
03 October 2019
दिवंगत बाला साहब ठाकरे द्वारा 1966 में शिवसेना
की स्थापना किए जाने के बाद से ठाकरे परिवार से किसी भी सदस्य ने कोई चुनाव नहीं
लड़ा है ना ही वे किसी भी संवैधानिक पद पर रहे हैं,लेकिन इस परंपरा को तोड़ते हुए बाला साहब ठाकरे के पोते उद्धव ठाकरे के
पुत्र आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वर्ली सीट से नामांकन
दाखिल किया। ऐसा पहली बार है जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव मैदान में उतरा
है। मुंबई की वर्ली सीट से नामांकन पत्र भरने के दौरान 29 वर्षीय आदित्य ने
निर्वाचन अधिकारी को दिए गए हलफनामे में बताया कि उनके पास 11.38 करोड़ रुपये की
चल और 4.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें बैंक में जमा 10.36 करोड़ रुपये
की राशि और 6.50 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू कार शामिल है।
शिवसेना की युवा शाखा के
प्रमुख के पास आभूषण और अन्य कीमती धातु भी हैं, जिनकी कीमत
64.65 लाख रुपये हैं। हलफनामे के अनुसार, आदित्य ने 2011 में
कला में स्नातक की शिक्षा पूरी की। उसके बाद 2015 में कानून में स्नातक (LLB)
की उपाधि हासिल की। हलफनामे के अनुसार, आदित्य
के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
आदित्य ठाकरे से जब एक पत्रकार ने पूछा
कि, क्या मैं अगले मुख्यमंत्री से बात कर रहा हूं? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, आप ऐसे
व्यक्ति से बात कर रहे हैं जो हमेशा राज्य की सेवा करेगा। उन्होंने संवाददाताओं से
कहा कि उनका उद्देश्य 'नया (नया) महाराष्ट्र' है। आदित्य के नामांकन के लिए
उनके पिता उद्धव ठाकरे, मां रश्मि और भाई तेजस भी मौजूद
थे।


