Posted by : achhiduniya 23 October 2019


केंद्र सरकार ने कहा है कि सरकार के पास दलहन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नेफेड को निर्देश दिया गया है कि इस स्टॉक को उन स्थानों पर भी भेजे या जारी करे जहां कीमतें औसत से अधिक हैं। साथ ही केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार से कहा है कि वह दलहन की कीमतों की जांच कराए, क्योंकि उनके द्वारा बताई गई कीमतों और केंद्र सरकार के पास उपलब्ध डाटा में अंतर है। मोदी सरकार पिछले कई दिनों से इनकी कीमतों पर नजर रख रही थी। खासकर प्याज और टमाटर की उपलब्धता को लेकर लगातार समीक्षा बैठकों का दौर चल रहा है। 
बुधवार को भी उपभोक्ता मामलों की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति की बैठक में प्याज, टमाटर और दलहन की कीमतों और उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा करने और उनकी सेवाओं को बढ़ाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें दाम कम करने का सुझाव दिए गए। उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश श्रीवास्तव ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें कृषि मंत्रालय के प्रतिनिधि, एमडी नैफेड, मदर डेयरी, केंद्रीय भंडार, दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि और उपभोक्ता मामलों के विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। स्थायी समिति ने दिल्ली में दालों, टमाटर और प्याज की कीमतों में कमी को लेकर कई फैसले लिए। 
टमाटर, दाल और प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए तुरंत प्रभाव से काम करने को कहा। इस बैठक में जो फैसले लिए गए हैं वह इस प्रकार हैं। सरकार ने केंद्रीय भंडार और सफल जैसी एजेंसियों को सलाह दी है कि वह बफर में उपलब्ध दालों का उपयोग अपने खुदरा मूल्यों को कम करने के लिए करे।  इसके लिए केंद्रीय भंडार ने संकेत दिया है कि वे दाल 86 रुपये प्रति किलोग्राम से और नीचे लाने की कोशिश कर रहा है। नेफेड ने दिल्ली सरकार से कहा है कि वह जितना चाहे नेफेड से दाल खरीद सकती है। दिल्ली सरकार बाजार रेट से उससे यह दाल खरीद सकती है, जिसकी कीमत 82 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा नहीं होगी। नेफेड को कम दाम पर केन्द्रीय भंडार, सफल और एनसीसीएफ को दाल बेचने के लिए भी निर्देशित किया गया है। 
खुदरा बिक्री 80-85 रुपये से अधिक नहीं होगी। इस बैठक में टमाटर की कीमतें पहले की तुलना में कम हुई हैं, इस पर चर्चा हुई. मदर डेयरी ने बताया कि वह दिल्ली में टमाटर की 3 अलग-अलग किस्मों को बेच रही है, जिसकी कीमत 30, 40 और 55 रुपये प्रति किलो है। इस पर स्थायी समिति ने मदर डेयरी से अपने टमाटर की कीमतों में और कटौती करने का अनुरोध किया ताकि उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत मिल सके। वे इसके लिए सहमत हो गए हैं। आगामी 24 अक्टूबर से मदर डेयरी ने दिल्ली के अपने 400 रिटेल आउटलेट्स पर टमाटर की कीमत 2 से 3 रुपये कम करने जा रही है। 
इस मीटिंग में मदर डेयरी ने बताया कि उसके सभी आउटलेट्स पर पर्याप्त मात्रा में टमाटर के स्टॉक हैं, जो उपभोक्ताओं के लिए एक उपयुक्त और सस्ता विकल्प है। इसके साथ ही मदर डेयरी को टमाटर की हाइब्रिड वैरायटी लाने के लिए और 15 दिनों में आपूर्ति बढ़ाने की सलाह दी गई है। मीटिंग में यहा चर्चा हुई है कि खरीफ प्याज की आवक में तेजी आ गई है। इससे प्याज की कीमतें पहले से ही कम होने लगी हैं। इसके बावजूद नेफेड को दिल्ली सहित कई और उपभोक्ता केंद्रों में आपूर्ति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। 


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -