- Back to Home »
- State News »
- एम्बुलेंस, फायर और पुलिस के अलग-अलग नंबर याद रखने की जगह अब सिर्फ एक ही हेल्पलाइन नंबर 100 की सेवाएं 112 नंबर पर उत्तर प्रदेश सरकार पहनाने जा रही अमली जामा.....
एम्बुलेंस, फायर और पुलिस के अलग-अलग नंबर याद रखने की जगह अब सिर्फ एक ही हेल्पलाइन नंबर 100 की सेवाएं 112 नंबर पर उत्तर प्रदेश सरकार पहनाने जा रही अमली जामा.....
Posted by : achhiduniya
25 October 2019
दुनिया के कई देशों की तर्ज पर यूपी में भी
इमरजेंसी सेवा कॉलिंग नंबर 112 को रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 20
सितंबर को देश की पहली एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली ERSS लॉन्च की थी। चंडीगढ़ में सबसे पहली यह इमरजेंसी सेवा लॉन्च की
थी। एम्बुलेंस, फायर और पुलिस के अलग-अलग नंबर याद रखने की जगह
अब सिर्फ एक ही नंबर 112 से सभी इमरजेंसी सेवाओं की मदद ली जा सकेगी। 112 नंबर
तकनीकी रूप से काफी एडवांस है।
इसे डायल कर सभी इमरजेंसी सुविधाओं से जुड़ सकेंगे।
पुलिस, फायर, एम्बुलेंस, जीवन रक्षक एजेंसीयों (जैसे SDRF) की सेवा प्राप्त की जा सकेंगी। प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) की शुरुआत के चलते ऐसा हुआ था। दिल्ली में 25 सितंबर को 112 नंबर लागू हुआ था। इस
लोगो में भारतीय तिरंगे पर कॉल एक्सेप्ट का चिन्ह है, वहीं बताया गया है क ये एक राष्ट्रीय सेवा है। 112 का नीला रंग भारतीय ध्वज के अशोक चक्र से
लिया गया है और तत्काल व त्वरित कार्रवाई को चिन्हित करने के लिए फॉन्ट को आगे की
ओर तिरछा किया गया है।
उन्होंने बताया कि लोगो में ऊपर और नीचे के दो बैंड से
राज्य अैर आपातकालीन सेवा को इंगित किया गया है। दोनों बैंड के आकार यह दर्शाते
हैं कि गति एक प्राथमिक आवश्यकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर सुबह 10 बजे
डायल 112 की शुभारंभ करेंगे।


