- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कांग्रेस नेता व सांसद शशि थरूर ने आमजन का हवाला देते हुए कहा 'मन की बात' 'मौन की बात न' बन पाए...
Posted by : achhiduniya
08 October 2019
बीते जुलाई में देश के कुछ लेखकों और अन्य बड़ी
हस्तियों ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर देश में हो रही लिंचिंग की घटनाओं पर
चिंता जताई थी। पीएम मोदी को लिखे इस पत्र
के बाद बिहार में इन सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिस पर कांग्रेस
के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी को निशाने पर रखकर कहा कि हमारा
लोकतंत्र हमें किसी की आलोचना करने का अधिकार देता है। ऐसे में किसी की आलोचना को
देशद्रोह की तरह देखना या ऐसे करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करना गलत है। शशि
थरूर ने इस पूरे मामले पर ट्वीट कर अपनी बात रखी।
उन्होंने पीएम मोदी के एक पुराने
भाषणा का हवाले देते हुए कहा कि पीएम जी आपने वर्ष 2016 में यूएस कांग्रेस को
संबोधित करते हुए भारत के संविधान को पवित्र किताब बताया था और कहा था कि भारत का
संविधान यहां रहने वाले सभी नागरिकों को विश्वास की स्वतंत्रता, भाषण और सभी नागरिकों की समानता का अधिकार देता है। शशि थरूर ने
आगे लिखा कि भारत के नागरिक के तौर पर हम चाहते हैं कि बगैर किसी डर के आपके समक्ष
राष्ट्र महत्व से जुड़ी बातें रख पाएं, ताकि आप
तक यह बातें पहुंचे और फिर आप उस पर कोई फैसला ले सकें। हमें उम्मीद करते हैं कि
आप भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करेंगे ताकि 'मन की बात' 'मौन की बात न' बन पाए।

