- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल नहीं कर सकती, हमारे नेता ने हमें छोड़ दिया....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद
कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल नहीं कर सकती, हमारे नेता ने हमें छोड़ दिया....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद
Posted by : achhiduniya
08 October 2019
मई में हुए 2019 लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद से अब तक पार्टी संघर्ष करती नजर आ रही है। आम चुनावों में कांग्रेस ने जहां 542 सीटों में से 52 सीटें जीतीं, वहीं बीजेपी ने अपने दम पर 303 सीटें हासिल कर लीं। कांग्रेस के सामने इस समय सबसे बड़ी परीक्षा 21 अक्टूबर को होने जा रहे महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव हैं। इन चुनावों का परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा। मई में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया। काफी मनाने के बाद भी वह पद पर नहीं लौटे, इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा,हमारी सबसे बड़ी समस्या ये है कि हमारे नेता ने हमें छोड़ दिया। पार्टी इस समय ऐसी जगह पर संघर्ष कर रही है कि जिसे देखकर कहा जा सकता है कि वह आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल नहीं कर सकती।
सलमान खुर्शीद ने कहा, मई में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने आवेश में आकर इस्तीफा दे
दिया। इसके बाद उनकी मां को पार्टी की
कमान संभालनी पड़ी। हो सकता है कि अक्टूबर में चुनाव के बाद पार्टी को नया अध्यक्ष
मिल जाए। पार्टी को मिली हार पर खुर्शीद ने कहा, हमने
साथ बैठकर अपनी हार के कारणों को खोजने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा, हमारी सबसे बड़ी समस्या ये है कि हमारे नेता ने हमें छोड़ दिया।
हालांकि खुर्शीद ने ये भी कहा, राहुल गांधी अब भी पार्टी की
निष्ठा राहुल गांधी के साथ है। खुर्शीद ने कहा, पार्टी
के अंदर अभी एक खालीपन है। सोनिया गांधी ने अभी पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला हुआ
है, लेकिन उन्होंने ये व्यवस्था अस्थायी तौर पर संभाली है। काश ऐसा
न होता।

