- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए दिल्ली कांग्रेस से चार बार विधायक रह चुके प्रह्लाद सिंह साहनी...
Posted by : achhiduniya
06 October 2019
दिल्ली में कांग्रेस से चार बार विधायक रह चुके
प्रह्लाद सिंह साहनी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। रविवार को दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में प्रह्लाद आम आदमी पार्टी में शामिल हो
गए। इस मौके पर 68 वर्षीय साहनी ने कहा कि
वह आम आदमी पार्टी (आप) के कार्य से प्रभावित हुए हैं और वह जहां भी जाते हैं
उन्हें आप द्वारा किये गये विकास के कार्य सुनने को मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि
आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिये टिकट पाने के मकसद से वह पार्टी में शामिल
नहीं हो रहे हैं, बल्कि दिल्ली के विकास की दिशा में काम करने के
इरादे से पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी में साहनी का स्वागत करते हुए
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि वह अपनी टीम के साथ आप में शामिल हो
गये हैं। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी की शुरुआत एक
आंदोलन के तौर पर हुई थी और ऐसा भी वक्त था जब सत्ता आने पर पार्टियां अपना विजन
खो देती हैं लेकिन आप के साथ ऐसा नहीं है। सत्ता में आने के बाद से हमने
क्रांतिकारी कार्य किए हैं।

