- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुना शिवसेना ने
Posted by : achhiduniya
31 October 2019
मुंबई दादर इलाके में स्थित शिवसेना पार्टी दफ्तर के सेना भवन में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शिंदे के नाम की घोषणा की गई। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को विधानसभा में शिवसेना का नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी नेता आदित्य ठाकरे ने रखा।
खुद ठाकरे का नाम भी इस पद के लिये चर्चा में था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि
पार्टी प्रमुख और आदित्य के पिता उद्धव ठाकरे अपने बेटे को शिवसेना विधायक दल का
प्रमुख बनाए जाने के इच्छुक नहीं थे।

