- Back to Home »
- Crime / Sex , State News »
- 286 करोड़ की लागत से बने हैलीपैड समेत लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है दिल्ली पुलिस का नया मुख्यालय...
Posted by : achhiduniya
31 October 2019
दिल्ली के जय सिंह रोड पर स्थित 18 मंजिला इस इमारत को बनाने की मंजूरी 2006 में मिली थी जिसके बाद इस बिल्डिंग की नींव रखी गयी। 2019 में ये बिल्डिंग बनकर तैयार है। जो अब दिल्ली पुलिस का नया मुख्यालय होगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वल्लभभाई भाई पटेल की जयंती पर इस बिल्डिंग का
उद्घाटन किया।
8 एकड़ में बनी इस बिल्डिंग पर
करीब 286 करोड़ का खर्चा आया है। इस बिल्डिंग को कॉरपोरेट लुक दिया गया
है। यही नहीं इस आलीशान बिल्डिंग पर हेलिपैड भी बनाया गया है। इको फ्रेंडली इस
बिल्डिंग में फ्लाई ऐश की ब्रिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इस इमारत को दूसरी
सरकारी इमारतों से दूर एक कॉरपोरेट टच देने की कोशिश की गयी है। हाई टेक
इक्विप्मेंट्स से लैस बिल्डिंग में 500 सीट का
ऑडिटोरियम भी है।
ये पुलिस मुख्यालय लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। करीब 600 सीसीटीवी कैमरे भी इस इमारत में लगाए गए हैं। हालांकि अभी इस
इमारत की सिर्फ 4 मंजिल ही पूरी तरह तैयार हो पाई हैं।


