- Back to Home »
- International News »
- पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की वापसी क्या दूर कर पाएगी पाकिस्तान की कंगाली और बदहाली....
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की वापसी क्या दूर कर पाएगी पाकिस्तान की कंगाली और बदहाली....
Posted by : achhiduniya
06 October 2019
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ
अपनी पार्टी को पुनर्जीवित कर फिर से सियासत में लौटने वाले हैं। जनरल
(सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ 2016 से दुबई में रह रहे हैं। वर्ष 2007 में संविधान
को निलंबित करने के आरोप में वह देशद्रोह के मामले का सामना कर रहे हैं। इस अपराध
के लिए उन्हें 2014 में दोषी ठहराया गया था। देशद्रोह के मामले में मृत्युदंड या
आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (APML) के संस्थापक परवेज मुशर्रफ अपने खराब स्वास्थ्य के कारण पिछले
साल राजनीतिक गतिविधियों से दूर हो गए थे। जियो टीवी और एक्सप्रेस ट्रिब्यून के
मुताबिक, पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर वह वीडियो लिंक के जरिए
रविवार को इस्लामाबाद में अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे।
एपीएमएल की महासचिव
मेहरीन मलिक ने शुक्रवार को बताया था कि पूर्व राष्ट्रपति ने पिछले महीने 12 दिनों
तक लंदन में एक अस्पताल में उपचार कराया था। अब वह ठीक हैं और दुबई में अपने आवास
पर लौट आए हैं। इससे पहले मुशर्रफ को पाकिस्तानी विशेष अदालत ने तलब किया था,लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इससे बचने के लिए मुशर्रफ
ने अपनी दुर्लभ बीमारी का हवाला दिया था और असमर्थता जताई थी। इसके बाद पाकिस्तानी
अदालत ने मुशर्रफ को भगौड़ा घोषित कर दिया था। इस साल महीने में पाकिस्तानी अदालत
ने कहा था कि इस मुकदमे को मुशर्रफ की गैरमौजूदगी में चलाया जाए।

