- Back to Home »
- State News »
- हम कहते हैं भारत माता की जय, लेकिन कांग्रेस में कुछ लोग कहते हैं सोनिया माता की जय.... HR-CM मनोहर लाल खट्टर
हम कहते हैं भारत माता की जय, लेकिन कांग्रेस में कुछ लोग कहते हैं सोनिया माता की जय.... HR-CM मनोहर लाल खट्टर
Posted by : achhiduniya
06 October 2019
हरियाणा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल
खट्टर ने कहा कि एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुड़गांव से कांग्रेस के उम्मीदवार को यह कहते सुना जा
सकता है कि गुड़गांव अब भारत माता की जय नहीं कहेगा और लोग केवल सोनिया माता की जय
कहेंगे। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि कांग्रेस अब नहीं कह सकती है कि वीडियो फर्जी
है क्योंकि इससे सोनिया गांधी नाराज हो जाएंगी, और अगर
वह कहती है कि यह सही है तो लोग नाराज हो जाएंगे। मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को
कहा, मोदी सरकार ने दुनिया भर में भारत का कद बढ़ाया है,क्योंकि इसके लिए देश हमेशा सर्वोपरि है।
जब कि कांग्रेस
नेहरू-गांधी परिवार से आगे नहीं सोच सकती है। खट्टर ने अम्बाला जिले के नारायनगढ़
में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा,जब हम
कहते हैं कि किसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए, हम कहते
हैं कि देश हमेशा सबसे पहले आता है। दूसरी ओर कांग्रेस अपने नेताओं को पहले रखती
है। हम कहते हैं भारत माता की जय, लेकिन कांग्रेस में कुछ लोग
कहते हैं सोनिया माता की जय। सीएम खट्टर ने कहा कि कांग्रेस नेहरू-गांधी परिवार के
आगे सोच ही नहीं सकती है।
उन्होंने कहा, तत्कालीन
कांग्रेस अध्यक्ष (राहुल गांधी) ने कहा कि (लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद)
उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और नया प्रमुख गांधी परिवार के बाहर का व्यक्ति होगा।
कांग्रेस ने दो महीने का समय लिया लेकिन उन्हें इस परिवार से बाहर का कोई योग्य
व्यक्ति नहीं मिला और सोनिया गांधी को फिर से अध्यक्ष बना दिया गया।


