- Back to Home »
- Discussion »
- राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के लिए समस्या बन गए हैं.... केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी
राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के लिए समस्या बन गए हैं.... केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी
Posted by : achhiduniya
11 October 2019
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने
मुंबई में बीजेपी दफ्तर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लोगों ने जेएनयू के
टुकड़े टुकड़े गिरोह को समर्थन देने के जवाब में अमेठी में राहुल गांधी को हराया।
उन्होंने कहा अब उन्हें महाराष्ट्र में भी जवाब मिलेगा। यदि वह राज्य में चुनाव
प्रचार के लिए आ रहे हैं, तो उन्हें जवाब देना चाहिए कि
कांग्रेस ने ब्रिटेन में कश्मीर मामले पर चर्चा क्यों की और देश को बदनाम क्यों
किया। ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने एक ट्वीट किया था कि
उन्होंने कांग्रेस की ब्रिटेन इकाई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और जम्मू कश्मीर
में मानवाधिकारों की स्थिति पर चर्चा की।
इस ट्वीट को बीजेपी ने आड़े हाथों लिया
हैं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी इस बैठक को
लेकर गांधी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा, राहुल
गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि यह भारत के इस रुख के खिलाफ है कि
कश्मीर में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं होगी और यह भारत का आंतरिक मामला
है। राहुल गांधी को इस मुद्दे पर अपना पक्ष साफ करना चाहिए।
इस बीच, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ब्रिटेन ने एक ट्वीट में दावा किया कि
कोर्बिन के साथ बैठक कश्मीर पर लेबर पार्टी के प्रस्ताव की निंदा करने और यह
दोहराने के लिए की गई थी कि भारत जम्मू-कश्मीर का अभिन्न अंग है। केंद्रीय महिला
और बाल कल्याण मंत्री ईरानी ने कटाक्ष किया कि गांधी अपनी ही पार्टी के लिए समस्या' बन गए हैं। ईरानी ने कांग्रेस नेता गांधी को 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी में हराया था। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में लोग
राहुल गांधी को उचित जवाब देंगे।


