- Back to Home »
- National News »
- महाबलीपुरम में मिले दो बाहुबली पीएम नरेंद्र मोदी व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग...
Posted by : achhiduniya
11 October 2019
विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत नई ग्लोबल शक्ति बनकर उभरा है। भारत के अमेरिका, रूस समेत सभी देशों से अच्छे संबंध, दोस्ती फायदेमंद होगी। चीन और अन्य देशों के बीच विवाद की स्थिति में भारत मध्यस्थ बन सकता है। अमेरिका से ट्रेड वॉर होने के बाद भारत से दोस्ती चीन की ज़रूरत है। भारत एक बड़ा बाज़ार है, चीन का 7वां सबसे बड़ा निर्यात भारत में होता है। तिब्बत से जारी सीमा विवाद में भारत अहम भूमिका निभा सकता है।
साउथ चाइना सी में अमेरिका से चीन का गतिरोध भारत रोक सकता
है। पीएम नरेंद्र मोदी व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच महाबलीपुरम में
महामुलाकात हुई। इस महामिलन के दौरान पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच रक्षा, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई। दुनिया के दो
दिग्गज देशों के बीच नई शुरुआत हुई है।

