- Back to Home »
- Tours / Travels »
- बिना वीजा के इस देश में जा सकते है भारतीय....
Posted by : achhiduniya
25 October 2019
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को कड़े फैसले
लेने के लिए जाना जाता है। भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के वादों की वजह से उन्हें
जीत मिली है। इस बार के चुनाव में उन्होंने काफी अंतर से जीत दर्ज कराई थी।
हालांकि, राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को नस्लवादी, समलैंगिक विरोधी और महिला विरोधी टिप्पणियों के लिए जाना चाहता
है। ब्राजील साउथ अमेरिका और लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। बोल्सोनारो इसी
साल सत्ता में आए हैं। उन्होंने देश में कारोबार बढ़ाने के लिए कई देशों को वीजा
में छूट दी है।
ब्राजील का वीजा तैयार होने में अभी तक 10 से 15 दिन का समय लगता
था। वर्क वीजा 7 से 10 दिन में बनता था। कुछ दिन पहले ही ब्राजील ने अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया के
पर्यटकों और कारोबारियों को वीजा में छूट दी थी। हालांकि, इन देशों में ब्राजील से आने वाले पर्यटकों को ऐसी छूट नहीं दी
गई है। दुनिया के पांचवें सबसे बड़े देश ब्राजील ने दिवाली से पहले भारतीयों को बड़ा तोहफा दिया है। ब्राजील के
राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने कहा है कि भारत के लोगों को ब्राजील आने के लिए
वीजा
की जरूरत
नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भारत के
अलावा चीन को भी साउथ अमेरिका के सबसे
बड़े देश में आने की छूट दी गई है। ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में 13-14 नवंबर को होने वाली ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की मुलाकात होगी। इस समिट में पीएम मोदी
और बोल्सोनारो कई अहम मुद्दों पर समझौता कर सकते हैं।


