- Back to Home »
- Religion / Social »
- सिख श्रद्धालुओ व तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू...
Posted by : achhiduniya
25 October 2019
भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक करतारपुर गलियारे को चालू करने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद तीर्थयात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए। इस गलियारे के जरिए भारत के सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में स्थित पवित्र दरबार साहिब तक जा पाएंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए आज एक ऑनलाइन पोर्टल (prakashpurb550.mha.gov.in) चालू हो गया। तीर्थयात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को इस पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा और किसी भी दिन वह तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।
तीर्थयात्रियों को SMS के जरिए जानकारी दी जाएगी और यात्रा तिथि से तीन चार दिन पहले
ही पंजीकरण की पुष्टि करने वाला ई-मेल भेजा जाएगा। उनके लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल
ऑथराइजेशन जारी किया जाएगा। बयान में कहा गया कि तीर्थयात्रियों को अपने पासपोर्ट
के साथ इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन भी साथ ले जाना होगा। अब पाकिस्तान के
नरोवाल जिले के गुरुद्वारा दरबार साहिब तक इस गलियारे के जरिए पहुंचा जा सकेगा।
गुरुद्वारा दरबार साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के
अंतिम 18 वर्ष बिताए थे।

