- Back to Home »
- Politics »
- आपका बीजेपी को वोट मतलब पाकिस्तान में एक परमाणु बम का गिरना... केशव प्रसाद मौर्य
Posted by : achhiduniya
14 October 2019
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाराष्ट्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी को वोट देने का मतलब है कि पाकिस्तान पर अपने आप एक परमाणु बम गिर जाएगा। केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को मीरा-भाईंदर में पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में रैली के दौरान कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगामी चुनाव में कमल जरूर खिलेगा। ठाणे जिले के मीरा-भाईंदर विधानसभा सीट से बीजेपी के नरेंद्र मेहता उम्मीदवार हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि देवी लक्ष्मी हाथ, साइकिल या घड़ी पर सवार नहीं होती हैं।
वह कमल पर बैठती हैं। मौर्य ने कहा कि कमल की वजह से ही जम्मू-कश्मीर से
आर्टिकल 370
को हटाया जा सका है। कमल विकास का प्रतीक है। उपमुख्यमंत्री
ने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान पर लगातार बनाए जा रहे दबाव की याद दिलाते हुए
मतदाताओं से अपील की कि वे भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर प्रदेश में उसकी स्थिति
मजबूत करें। मौर्य ने लोगों से कहा कि अगर लोग कमल का बटन दबाते हैं तो इसका मतलब
है कि पाकिस्तान पर अपने-आप एक न्यूक्लियर बम गिर गया। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतों की गणना होगी।

