Posted by : achhiduniya 14 October 2019


कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष व नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में अलग-अलग जाति और धर्म के लोग रहते हैं। यहां अमीर लोग गरीब लोग सभी एक साथ रहते हैं और इन सभी को हम हिंदुस्तान कहते हैं। कांग्रेस सबकी पार्टी है और हमारा काम लोगों को जोड़ने का है। बीजेपी और आरएसएस का काम जो पहले अंग्रेज करते थे देश को तोड़ने का काम और देश में एक दूसरे को लड़ाने का काम है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां के नूंह विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। राहुल ने अपनी सभा में सीएम मनोहर लाल खट्टर और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किया। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अंबानी-अडानी के लाउडस्पीकर हैं और दिन भर उन्हीं की बात करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि देश में जो बेरोजगारी है और अर्थव्यवस्था की जो हालत है, आप देखना कि 6 महीने बाद यहां क्या होता है। 
युवाओं को ज्यादा वक्त तक बेवकूफ बनाकर सरकार नहीं चला सकते। आप 6 महीने, एक साल सरकार चला सकते हो, लेकिन एक दिन सच्चाई बाहर आएगी। फिर देखना क्या होता है देश में और क्या होता है नरेंद्र मोदी का। नोटबंदी और जीएसटी पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि पहले नोटबंदी ने देश में सबको लाइन में लगा दिया। उस लाइन में अनिल अंबानी और अडानी को देखा था क्या आपने। उस दौरान काले धन का कोई आदमी लाइन में नहीं लगा। उसके बाद गब्बर सिंह टैक्स आया। यहां कोई है जो कह सके कि जीएसटी से मुझे फायदा हुआ। छोटे दुकानदार, मीडिल साइज बिजनस सब खत्म हो गए क्योंकि उनका बिजनस मोदी अपने 15-20 दोस्तों को देना चाहते हैं। अगर आप देशभक्त हैं तो आप बताओ कि हिंदुस्तान की पब्लिक सेक्टर की कंपनियां हैं।  उन्हें आप अपने अरबपति मित्रों को क्यों बेच रहे हो। एक ही लक्ष्य है कि नरेंद्र मोदी जी और खट्टर जी इन्हीं 15 लोगों के लिए काम करते हैं। राहुल ने आगे कहा, 'ये लोग चाहते हैं कि आपका ध्यान सच्चे मुद्दों से हटकर अलग-अलग मुद्दों पर जाता रहे। 
बस आप सच्चाई पर सवाल ना पूछे। इनके मीडिया के मित्र हैं जिनका ठेका लगा हुआ है। आपने टीवी पर कभी देखा है कि भारत में बेरोजगारी है। क्योंकि ये लोग और इनके मालिक नहीं चाहते कि आपको पता चले कि नरेंद्र मोदी जी ने आपका पैसा लूटा है। मीडिया पर हमलावर राहुल ने कहा कि राफेल मामले में एयरफोर्स के लोगों ने साफ कहा कि नरेंद्र मोदी ने कॉन्ट्रैक्ट बदलवाया। एयरफोर्स का डॉक्यूमेंट था, लेकिन ये मीडिया में नहीं आया क्योंकि सच्चाई आपको नहीं दिखानी है। आपको सिर्फ झूठ दिखाना है, कभी चांद के बारे में और कभी राफेल के सामने पूजा होगी और कॉर्बेट में मूवी बनेगी। लेकिन नरेंद्र मोदी ये नहीं कहेंगे कि 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा मैंने तोड़ा। नूंह की इस रैली के दौरान राहुल ने लोगों से किसानों की कर्जमाफी और अर्थव्यवस्था की हालत पर भी चर्चा की और हरियाणा में अपनी सरकार बनवाने के लिए कांग्रेस को वोट करने की अपील भी की।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -