- Back to Home »
- Crime / Sex »
- यात्रियो को मिलेगी चलती ट्रेन में एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा....
Posted by : achhiduniya
09 October 2019
अक्सर चलती ट्रेन में यात्रियों के साथ स्नैचिंग और चोरी की वारदात होती हैं। खासकर तब जब ट्रेन स्टेशन को छोड़ने वाली होती है। ऐसे में पीड़ित यात्री जब तक चेन पुलिंग करता है तब तक चोर बहुत दूर निकल चुका होता है। उस वक्त स्टेशन से उतरकर रिपोर्ट दर्ज कराना और भी मुश्किल काम हो जाता है। रेलवे की नई सुविधा के जरिए आप चलती ट्रेन में चोरी और स्नैचिंग की वारदात होने पर एफआईआर (FIR) दर्ज करा सकेंगे। 10 अक्टूबर से यात्री इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।
जीआरपी (GRP) ने इसके लिए एक खास एप (App) तैयार
की है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा करने
के लिए एक बड़ा क्षेत्र मिला हुआ है। इसी को देखते हुए जीआरपी “सहयात्री” नाम से एक एप लांच करने जा रही
है। ये एप 10 अक्टूबर को लांच किया जाएगा। इस एप का फायदा ये मिलेगा कि अगर चलती
ट्रेन में किसी भी यात्री के साथ कोई वारदात हो जाती है तो वह ट्रेन को बिना रोके
अपने मोबाइल से ही एप की मदद लेकर अपनी एफआईआर दर्ज करा सकता है। इतना ही नही जीआरपी के काम से संबंधित अपने
अनुभव भी यात्री इस एप पर दर्ज करा सकेंगे।

