- Back to Home »
- Politics »
- क्या शिवसेना के रिमोट से चलेगी भाजपा सरकार....?
Posted by : achhiduniya
27 October 2019
बीते वर्ष 1995 से लेकर 1999 तक शिवसेना-बीजेपी गठबंधन ने पहली बार सरकार बनाई थी। उस वक्त शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे अक्सर रिमोट कंट्रोल शब्द का प्रयोग करते थे। शिवसेना अन्य मांगों के साथ-साथ चाहती है कि बीजेपी उसे लिखित में सत्ता में बराबरी का हक देने का आश्वासन दे और मुख्यमंत्री पद का कार्यकाल बराबर समय के लिए उसके साथ बांटे। शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने स्तंभ रोकटोक में संजय राउत ने लिखा, शिवसेना ने इस बार कम सीटें जीती हैं। साल 2014 की 63 के मुकाबले 56 सीटें जीती हैं, लेकिन उसके पास सत्ता की चाबी है। शिवसेना ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता का रिमोट कंट्रोल अब पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथ में है। पार्टी ऐसा तब बोल रही है, जब उसे साल 2014 के मुकाबले इस बार विधानसभा में कम सीटे मिली हैं।
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोर देकर कहा था कि बीजेपी सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है
और बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन ही
प्रदेश में स्थिर सरकार देगा। दिवाली के अवसर
पर एकत्रित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि सरकार बनाने
की प्रक्रिया दिवाली के बाद शुरू होगी। फडणवीस ने एक कार्यक्रम में कहा, जनादेश में बीजेपी, शिवसेना
(और अन्य सहयोगियों) आरपीआई, आरएसपी और शिव संग्राम पार्टी
को स्पष्ट बहुमत मिला है। इस जनादेश का सम्मान किया जाएगा। इसमें किसी को शंका
नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा,जनादेश के मुताबिक बीजेपी सबसे
बड़ी पार्टी है। हम दिवाली के बाद विधायक दल का नेता चुनेंगे और उसके बाद जल्द ही
नई सरकार का गठन होगा। बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन मजबूत और स्थिर सरकार देगा।

