- Back to Home »
- Crime / Sex »
- महाराष्ट्र PMC बैंक के बाद गुडविन ग्रुप जूलरी के निवेशकों को करोड़ो के घोटाले का लग सकता है एक और झटका जाने क्या है पूरा मामला....?
महाराष्ट्र PMC बैंक के बाद गुडविन ग्रुप जूलरी के निवेशकों को करोड़ो के घोटाले का लग सकता है एक और झटका जाने क्या है पूरा मामला....?
Posted by : achhiduniya
27 October 2019
महाराष्ट्र के पंजाब ऐंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक घोटाले की आग अभी बुझी भी नही की एक और घोटाले की आग से आम जनता के झुलसने का अंदेशा लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य के डोंबिवली स्थित एक जूलरी स्टोर के बंद होने के बाद हजारों लोगों की करोड़ो की मेहनत की कमाई स्वाहा होने संभावना है। लोगों का दावा है कि उन्होंने गुडविन की स्कीमों में 2,000 रुपये से लेकर 50 लाख रुपये से ऊपर का निवेश कर रखा है,लेकिन पुलिस का मानना है कि यह रकम करोड़ों में हो सकती है। रामनगर पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर एसपी अहेर ने बताया, हमने स्टोर्स के मालिकों और उनके एरिया मैनेजर मनीष कुंडी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक केवल डोंबिवली के लगभग 250 लोगों ने उनसे संपर्क किया है और जमा हुई कुल रकम का पता लगाने के लिए उनके बयान दर्ज किए गए हैं। जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल फोन स्वीच्ड ऑफ मिला।
इन
लोगों ने इस स्टोर की दो स्कीमों में भारी-भरकम निवेश कर रखे हैं, लेकिन स्टोर के मालिक पिछले चार दिनों से अपनी दुकानें बंद कर
फरार हैं। जब पुलिस जूलरी स्टोर गुडविन स्टोर्स के मालिकों सुनील कुमार तथा सुधीश
कुमार के डोंबिवली स्थित आवास पर पहुंची तो उसे बंद पाया, जिसके बाद इसी इलाके में स्थित उनके शोरूम को सील कर दिया। सुनील
तथा सुधीश केरल के रहने वाले हैं और मुंबई तथा पुणे में उनके कम से कम 13 आउटलेट हैं। प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गुडविन ग्रुप की वेबसाइट
के मुताबिक सुनील कुमार कंपनी के चेयरमैन हैं, जबकि
सुधीश कुमार प्रबंध निदेशक हैं।
पहली स्कीम में फिक्स्ड डिपॉजिट पर 16% इंट्रेस्ट
की पेशकश की गई थी। दूसरी स्कीम में डिपॉजिट के एक साल पूरे होने पर गोल्ड जूलरी
देने की पेशकश की गई थी। कोई निवेशक एक साल के लिए एक महीने में चाहे कितनी भी रकम
का निवेश कर सकता था। निवेशक अपनी रकम के बराबर गोल्ड ले सकता था या कैश चाहने
वालों को 14 महीने के लिए इंतजार करना पड़ता था। गुडविन जूलर्स के मालिक सुनील तथा
सुधीश पिछले 22 वर्षों से जूलरी के कारोबार में हैं। माना जा रहा है कि एक वॉइस
मैसेज में चेयरमैन ने निवेशकों से कहा है कि उनका निवेश सुरक्षित है और उन्हें
उनकी रकम वापस मिल जाएगी। मैसेज में कहा गया है, 'जो कुछ भी हुआ है, वह तीन
साल पहले शुरू हुए एक मिस कैंपेन का नतीजा है, जब
हमारी फैमिली संकट में फंसी। कारोबार प्रभावित हुआ, लेकिन
हम इससे निपटने के लिए नए आइडिया पर काम कर रहे हैं।
निवेशकों का दावा है कि
डोंबिवली ऑफिस 21 अक्टूबर को बंद किया गया और जब उन्होंने फोन पर
स्टोर के कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि स्टोर दो दिन के लिए बंद
रहेगा,लेकिन दुकान दिवाली पर भी बंद रही, जिसके कारण चिंता बढ़ी। संदेश मुदलियार नाम के एक निवेशक ने कहा, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्टोर के मालिक दोनों भाइयों
ने बॉलीवुड और केरल फिल्म इंडस्ट्री से सिलेब्रिटीज को बुलाया था। गुडविन ग्रुप ने
जूलरी, कंस्ट्रक्शन, सिक्यॉरिटी डिवाइसेज तथा
आयात-निर्देश में निवेश कर रखा है। 1992 में इसने केरल में जूलरी बनाना शुरू किया
और अगले तीन साल में यह जूलरी का होलसेल कारोबार करने लगा। साल 2004 में यह मुंबई
के बाजार में उतरा। कंपनी की शाखाएं वाशी, ठाणे, डोंबिवली में दो, चेंबूर, वसई, अंबरनाथ, पुणे में तीन तथा केरल में हैं। इसने विदेश में भी शोरूम खोलने
वाला था।



