- Back to Home »
- Property / Investment »
- BPCL यानी भारत पेट्रोलियम को खरीद सकती है सऊदी अरामको...
Posted by : achhiduniya
21 October 2019
सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय की BPCL (Bharat Petroleum
Corporation Limited) में हिस्सा बेचना चाहती है। BPCL में सरकार की हिस्सेदारी 53.29 फीसदी
है। सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको दुनिया की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनी
है। हाल ही में कंपनी ने पहली बार अपने फाइनेंशियल डेटा का बॉन्ड इन्वेस्टर्स के
सामने खुलासा किया है। सऊदी अरामको अब भारत में कंपनी खरीदने की तैयारी कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की बड़ी सरकारी महारत्न
तेल और गैस कंपनी बीपीसीएल यानी भारत पेट्रोलियम को सऊदी अरामको खरीद सकती है।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये डील 510 रुपये
से 1100 रुपये प्रति शेयर के बीच हो सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है. इस खबर के
बाद BPCL के शेयर में जोरदार तेजी आई है। NSE (National Stock Exchange) पर BPCL का शेयर 5 फीसदी बढ़कर 515 रुपये के भाव पर पहुंच गया है।
केंद्र सरकार की BPCL में 53.29 फीसदी
हिस्सेदारी है। सरकार ने पिछले दिनों BPCL नाम
नहीं लेते हुए हिस्सा बिक्री के लिए एडवाइजर नियुक्त करने का विज्ञापन दिया था।
अरामको का 2018
में प्रॉफिट 111.1 अरब
डॉलर रहा, जो संसार में किसी भी तरह के बिजनेस से जुड़ी किसी भी अन्य
कंपनी का नहीं है। इस कंपनी की स्थापना अमेरिकी तेल कंपनी ने की थी।
अरामको यानी
अरबी अमरीकन ऑइल कंपनी' का सऊदी अरब ने 1970 के दशक में राष्ट्रीयकरण कर दिया था। हालांकि यह कंपनी पारदर्शिता
को लेकर विवादों में भी रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक,केंद्र सरकार भारत के इतिहास में सबसे बड़ी निजीकरण बोली में
भारत पेट्रोलियम में अपनी 53.29% हिस्सेदारी
बेचेगी, जिसे सऊदी अरामको खरीद सकती है। सरकार की भारत पेट्रोलियम के
अलावा कंटेनर कॉर्प और शिपिंग कॉर्प में विनिवेश के जरिये 1.05 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। BPCL में अपनी पूरी 53.3 फीसदी
बेचकर सरकार का लक्ष्य 65 हजार करोड़ रुपये जुटाने की
योजना है। इसके लिए ससंद से भी मंजूरी नहीं लेनी पड़ेगी।


