Posted by : achhiduniya 01 October 2019


कोलकाता में NRC को लेकर आयोजित जनजागरण सभा को संबाधित करते हुए ग्रह मंत्री अमित शाह ने राज्‍य की ममता बनर्जी सरकर पर जमकर गरजते हुए  कहा, बंगाल में NRC को लेकर गलत-गलत जानकारी फैलाई जा रही है। भाजपा सरकार NRC के पहले सिटिजन अमेंडमेंट बिल लाने वाली है। इस बिल के तहत  भारत में जितने भी हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई शरणार्थी आये हैं, उन्हें हमेशा के लिए भारत की नागरिकता दी जाने वाली है। अमित शाह ने कहा कि एक भी घुसपैठिए को इस देश में रहने नहीं दिया जाएगा, उन्‍हें चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा। किसी भी शरणार्थी को जाने नहीं देंगे और किसी भी घुसपैठिए को रहने नहीं देंगे। अमित शाह ने कहा कि जो भी हिंदू शरणार्थी अपनी धरती पर वापस आए हैं उन्‍हें यहां की नागरिकता दी जाएगी। 
अमित शाह ने ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब ममता दी विपक्ष में थीं, तब वो इन घुसपैठियों को हटाने की बात करती थीं। उन्होंने इसी मुद्दे पर राज्य विधानसभा अध्यक्ष के चेहरे पर अपनी शॉल तक फेंक दी थी। अब जब ये लोग उनके वोट बैंक बन गए हैं तो वह नहीं चाहती कि उन्हें हटाया जाए। गृह मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए देश में दूसरी बार बीजेपी को जीत दिलाने के लिए बंगाल की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस जीत में पश्चिम बंगाल की जनता का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की जनता अगर परिवर्तन नहीं करती तो भाजपा 300 सीटों से ज्यादा जीतने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाती। 
इस लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा को 18 सीटों पर जीत मिली है। अब आने वाले चुनाव में यहां निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनने वाली है। इस मौके पर शाह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, बंगाल और अनुच्छेद 370 का चोली दामन का साथ है क्योंकि बंगाल के ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सबसे पहले इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने ही कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -