- Back to Home »
- International News »
- कंगाल पाकिस्तान चला मित्र ड्रेगन [चीन] की शरण....
Posted by : achhiduniya
01 October 2019
पिछले दिनो भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के कदम के तुरंत बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी जम्मू-कश्मीर मसले पर भारत के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए बीजिंग के दौरे पर गए थे। जहां वे चीन के विदेश मंत्री वांग वी एवं अन्य चीनी नेताओं से भी मिले थे। खबर है की चीन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद के अनुसार अक्टूबर को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बीजिंग में चीन-पाकिस्तान व्यापार मंच पर हिस्सा लेंगे। इस यात्रा की सटीक तारीख अब तक सामने नहीं आयी है। यह इस साल उनकी तीसरी यात्रा होगी।
खान की यह चीन यात्रा ऐसे समय में
हो रही है जब कश्मीर को लेकर पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। चीन पाकिस्तान का गहरा
मित्र है और उसने कश्मीर मुद्दे पर उसका साथ दिया है। चीन के विदेशमंत्री यांग यी
ने कहा है,
यथास्थिति में एक तरफा बदलाव लाने वाला कोई भी
कदम नहीं उठाया जाना चाहिए। भारत और पाकिस्तान का पड़ोसी होने के नाते चीन इस विवाद को प्रभावी तरीके से संभाले जाने की उम्मीद करता है
तथा उसे दोनों पक्षों के बीच संबंधों में स्थायित्व बहाल होने की भी आस है। चीनी
विदेश मंत्री यांग ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था,अतीत से प्राप्त कश्मीर विवाद
को संयुक्त राष्ट्र चार्टर, सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों
और द्विपक्षीय समझौतों के
अनुसार शांतिपूर्ण और उपयुक्त ढंग से हल किया जाना चाहिए।

