- Back to Home »
- Crime / Sex »
- कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी-राहुल गांधी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये इनकम टैक्स की बकाया देनदारी....
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी-राहुल गांधी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये इनकम टैक्स की बकाया देनदारी....
Posted by : achhiduniya
16 November 2019
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी यंग इंडियन के डायरेक्टरेट के पास कंपनी की 36% हिस्सेदारी है। यंग इंडियन को नॉन प्रॉफ़िट संस्था बताने के गांधी परिवार के दावे को टैक्स ट्राइब्यूनल ने ख़ारिज़ कर दिया है। कांग्रेस ने यंग इंडियन को लोन दिया था। अब कांग्रेस को इनकम टैक्स में मिलने वाली छूट ख़त्म हो सकती है,क्योंकि कंपनियों की मदद कर नियमों का उल्लंघन किया। दूसरी तरफ मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फ़र्नांडिज के पास 600 शेयर है।
इस साल जनवरी में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सोनिया गांधी और राहुल
गांधी को नोटिस भेजकर 100 करोड़ रुपये टैक्स चुकाने को
कहा था। इनकम टैक्स के आकलन के मुताबिक
गांधी परिवार ने जो रिटर्न फाइल किया था, उसमें 300 करोड़ रुपये के इनकम की घोषणा नहीं की थी, जिस पर करीब 100 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी
बनती है। अब इस मामले की फाइल दोबारा खुलती दिख रही है।

