Posted by : achhiduniya 11 November 2019


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर सोमवार सुबह में शिवसेना को सहयोग देने को लेकर बैठक हुई थी, लेकिन यह बेनतीजा रही। इसके बाद शाम चार बजे एक बार फिर से शिवसेना को सहयोग करने को लेकर सोनिया गांधी के आवास पर बुलाई गई बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा अहमद पटेल और एके एंटनी जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।  इस बैठक में तय हुआ है कि कांग्रेस बाहर से समर्थन करेगी। इस फैसले को लेने से पहले सोनिया गांधी ने उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की। साथ ही सोनिया ने जयपुर में ठहरे हुए महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों से भी बातचीत कीं। 
शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे और शिवसेना के विधायक दल के नेता एकनाथ शिंद ने मिलकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को 161 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी। इनमें से शिवसेना के 56, राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है, जबकि इन तीनों दलों को मिलाकर यह आंकड़ा 154 तक पहुंचता है। इसके अलावा इन्हें सात निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। आदित्य जब सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे थे उस दौरान उनके साथ निर्दलीय विधायक बछु कडू समेत तीन और विधायक मौजूद रहे। 
17 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। यह दिन शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है। शपथ ग्रहण समारोह शिवाजी पार्क में हो सकता है। सूत्र के अनुसार उद्धव ठाकरे खुद मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। एनसीपी और कांग्रेस के साथ हुई बातचीत में तय हुआ है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार को उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है और जयंत पाटिल को गृहमंत्री का पद दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -