- Back to Home »
- Discussion »
- हम खुद पक्षकार हैं,एक फैसला आने में सत्तर साल लग गए,मैं पुनर्विचार याचिका नहीं डालूंगा... बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी
हम खुद पक्षकार हैं,एक फैसला आने में सत्तर साल लग गए,मैं पुनर्विचार याचिका नहीं डालूंगा... बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी
Posted by : achhiduniya
11 November 2019
अयोध्या विवादित भूमि मामले में बाबरी मस्जिद के
पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा,सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला
किया है हम उसका सम्मान करते हैं। कौन इसमें क्या बोलता है यह कोर्ट के फैसले से
खत्म हो जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने हमें पांच एकड़ जमीन दी है। उस जमीन का क्या
करना है यह हम तय करेंगे, लेकिन हम ऐसा कोई काम नहीं
करेंगे जिससे सौहार्द्र बिगड़े। अंसारी ने कहा,हम खुद
पक्षकार हैं,
कोई क्या कह रहा है, हम सुनते भी नहीं हैं, मैं
पुनर्विचार याचिका नहीं डालूंगा। एक फैसला आने में सत्तर साल लग गए, जबकि सारे गवाह और सबूत हमने दिए।
हम चाहेंगे कि हिंदू-मुस्लिम
भाईचारा बना रहे। राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा,ओवैसी की बात न तो मुसलमान सुनते हैं न ही हिन्दू उनकी बातों को
कोई गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने
कहा,भड़काऊ बयानबाजी करके वह माहौल खराब करना चाहते हैं। उनकी बातों
को कोई वर्ग महत्व नहीं देता है। सभी लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते
हैं।

