- Back to Home »
- Discussion , Politics »
- शिवसेना को 170 से भी ज्यादा विधायकों का समर्थन मिल रहा है...नेता संजय राउत
Posted by : achhiduniya
03 November 2019
महाराष्ट्र राजनीतिक पार्टी शिवसेना का दावा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले
शिवसेना और भाजपा के बीच आपसी सहमति से 50-50 फॉर्मूला तय किया गया था। जिसके
मुताबिक दोनों पार्टियां प्रदेश में ढाई-ढाई साल तक सरकार चलाती। शिवसेना का आरोप
है कि भाजपा दोनों पार्टियों के बीच हुए इस फैसले से मुकर रही है। शिवसेना के
दिग्गज नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा था कि सरकार का गठन पार्टियों के बीच पहले
बनी सहमति के आधार पर होना चाहिए। न कि इस आधार पर कि सबसे बड़ा एकल दल कौनसा है। शिवसेना के पास 56, राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी (NCP) के पास 54 और कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं।
इसके अलावा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक दर्जन से भी ज्यादा निर्दलीय
विधायकों ने जीत हासिल की है।
ऐसे में यदि शिवसेना निर्दलीय विधायकों समेत इन सभी
पार्टियों का समर्थन प्राप्त करती है तो यह आंकड़ा 175 के आस-पास पहुंच सकता है।
जिसके बाद शिवसेना अपनी गठबंधन सरकार बनाने में सफल हो सकती है। महाराष्ट्र में
मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी घमासान अब भी
जारी है। दोनों ही पार्टियों की तरफ से लगातार जमकर बयानबाजी भी हो रही है। इस बीच
शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने आज (रविवार) यह दावा किया है कि शिवसेना को 170 से भी ज्यादा विधायकों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया
कि विधायकों द्वारा पार्टी को दिया जा रहा समर्थन का यह आंकड़ा 175 तक भी पहुंच सकता है।

