- Back to Home »
- Agriculture / Nature , Discussion »
- किसानों की फसल क्षति की समीक्षा हेलीकॉप्टर से नहीं की जा सकती, दस हजार करोड़ का मुआवजा नाकाफी....शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का सरकार पर वार
किसानों की फसल क्षति की समीक्षा हेलीकॉप्टर से नहीं की जा सकती, दस हजार करोड़ का मुआवजा नाकाफी....शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का सरकार पर वार
Posted by : achhiduniya
03 November 2019
भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच
मुख्यमंत्री का पद साझा करने को लेकर जबरस्त खींचतान चल रही है और अब तक सरकार गठन
को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हो सकी है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने
संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, आपको आने वाले दिनों में जानकारी हो जाएगी कि शिवसेना (प्रदेश
में) सत्ता में होगी। इसके बाद पूछे गए
किसी भी राजनीतिक सवाल का जवाब देने से उद्धव ने मना कर दिया। पिछले महीने असमय हुई बारिश के बाद वह फसल के
नुकसान का जायजा लेने के लिए औरंगाबाद आए थे। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने कन्नड एवं
वैजापुर जिलों के किसानों के साथ बातचीत की। उन्होंने राज्य नेतृत्व पर हमला बोलते
हुए कहा, क्षति की समीक्षा हेलीकॉप्टर से नहीं की जा सकती है।
ठाकरे ने
कहा, बेमौसम हुई बारिश के कारण किसानों के फसल नुकसान के लिए दस हजार
करोड़ का मुआवजा अपर्याप्त है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रति हेक्टेयर 25 हजार
रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकार उन्हें मिलने
ही चाहिए। ठाकरे ने केंद्र सरकार से यह मांग की कि वह लोगों को यह बताए कि
क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक सहयोग (आरसीईपी) से देश को किस प्रकार फायदा होगा। सत्ता में आने को लेकर पुछे गए सवाल पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि लोगों को जल्दी ही इस बात की जानकारी हो
जाएगी कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में होगी।

