- Back to Home »
- Crime / Sex »
- घूस लेने के आरोप में छह दारोगा, सात एएसआई सहित 45 पुलिस वालों को निलंबित किया गया....
Posted by : achhiduniya
12 November 2019
छठ पूजा के दौरान भयंकर जाम लगाने की वजह से ना केवल ट्रक से पैसे लेकर अनुमति दिए जाने के
कारण बल्कि घूस के पैसे के बटवारे को लेकर पुलिस वालों में मारपीट की घटना भी हुई
थी। जिसके जांच में पूरे घोटाले का पर्दाफ़ाश हुआ। बिहार की राजधानी पटना में घूस
लेकर महात्मा गांधी सेतु पर भारी वाहन ख़ासकर ओवरलोडेड ट्रक को पार करने के आरोप
में एक साथ 45
पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया हैं। निलंबित
पुलिसवालों में छह दारोगा, सात एएसआई और 32 सिपाही शामिल
हैं।
यह कारवाई पटना के यातायात पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी ने किया हैं। कार्रवाई करने
वाले पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी का कहना हैं कि सीसीटीवी की जांच में घूस लेने का
आरोप प्रथम दृष्ट्या सही साबित हुआ और उसी आधार पर अब प्राथमिकी दर्ज करने का भी
आदेश दिया गया हैं। जो पुलिस अधिकारी हैं उनपर विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया
हैं। फ़िलहाल महात्मा गांधी सेतु पर अब सभी नये पुलिस बल को तैनात किया गया हैं।
साथ ही निगरानी के लिए एक डीएसपी स्तर के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। पुलिस विभाग के
एक अनुमान के अनुसार भारी ट्रक को पास कराने के इस खेल में हर दिन लाखों की कमाई
होती थी। जो पुलिस वाले आपस में बांट लेते थे।

