- Back to Home »
- Judiciaries »
- सेवानिवृत्त होने से पहले इन 4 महत्वपूर्ण मुद्दो पर फैसला सुनाएँगे चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई...
Posted by : achhiduniya
12 November 2019
सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई सेवानिवृत्त होने से पहले चार मामलों पर चीफ़ जस्टिस गोगोई को फ़ैसला देना है, वो अहम मामले हैं। दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से सीजेआई ऑफिस को सूचना अधिकार कानून के दायरे में लाने के आदेश के खिलाफ 2010 में सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल व सेंट्रल पब्लिक इंफार्मेशन ऑफिसर की तरफ से दाखिल तीन याचिकाओं पर चार अप्रैल को सुरक्षित रखे गए निर्णय को सुनाना। राफेल मामले में पिछले साल 14 दिसंबर को दिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की पुनर्विचार की मांग के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व अरुण शौरी समेत कई अन्य लोगों की तरफ से दाखिल याचिका पर निर्णय लेना है।
राफ़ेल मामले पर सुप्रीम कोर्ट के पुराने फ़ैसले को
लेकर चुनावी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चौकीदार चोर है के नारे का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के
खिलाफ दाखिल सुप्रीम कोर्ट की अवमानना याचिका पर निर्णय देना है। केरल के सबरीमाला मंदिर में हर आयु की
लड़कियों और महिलाओं को प्रवेश दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के 29 सितंबर 2018 के फैसले की दोबारा समीक्षा
के लिए दाखिल याचिकाओं पर फ़ैसला सुनाना है।

