- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- विश्व हिंदू परिषद [VHP] नाही मंदिर बना रही है और नाही फंड इकट्ठा करेगी...वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार
विश्व हिंदू परिषद [VHP] नाही मंदिर बना रही है और नाही फंड इकट्ठा करेगी...वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार
Posted by : achhiduniya
12 November 2019
विश्व हिंदू परिषद (VHP ) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर
निर्माण को लेकर कहा कि कई जगहों पर वीएचपी द्वारा क्राउड फंडिंग करने की खबरें चल
रही है। उन्होंने कहा कि इस विषय में वीएचपी का मत साफ है। वीएचपी मंदिर नहीं बना रही
है और नाही फंड इकट्ठा करेगी। उन्होंने
कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हर एक पैसा भक्तों की ओर से आना चाहिए। आलोक
कुमार ने कहा कि टैक्स के पैसों से मंदिर नहीं बनना चाहिए।
वहीं, वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या मामले में
अन्य पक्षों को लेकर कहा कि रिव्यू पेटिशन दाखिल करना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी याचिका को
सुनना चाहेगा तो उसे स्वीकार करेगा। उन्होंने
कहा कि रिव्यू पेटिशन के सफल होने का अब कोई चांस नहीं है।

