- Back to Home »
- Discussion »
- केजरीवाल ने 70 करोड़ ऑड ईवन विज्ञापनों पर 600 करोड़ पराली विज्ञापनों पर किए खर्च,पहले CM खांसते थे आज पूरी दिल्ली खांसती है...प्रवेश वर्मा
केजरीवाल ने 70 करोड़ ऑड ईवन विज्ञापनों पर 600 करोड़ पराली विज्ञापनों पर किए खर्च,पहले CM खांसते थे आज पूरी दिल्ली खांसती है...प्रवेश वर्मा
Posted by : achhiduniya
19 November 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 250वें सत्र में पहले दिन राज्यसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि
स्थायित्व और विविधता इस सदन की सबसे बड़ी खासियत है। उन्होंने कहा कि पहले
विरोधाभाव कम था लेकिन अब संघर्ष ज्यादा है। इसके साथ ही उन्होंने ऊपरी सदन में कई
महत्वपूर्ण बातें रखी। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को संसद में दिल्ली-एनसीआर
के प्रदूषण पर चर्चा हुई। इस दौरान मनोज तिवारी, मीनाक्षी
लेखी, गौतम गंभीर और प्रवेश वर्मा संसद में मौजूद थे। प्रवेश वर्मा ने जहां आम आदमी
पार्टी सरकार पर निशाना साधा वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने प्रदूषण की
गंभीरता पर बातें कीं।
प्रदेश वर्मा ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि
दिल्ली के सीएम विज्ञापनों पर 600 करोड़ खर्च कर पराली-पराली
चिल्ला रहे हैं और हरियाणा, पंजाब व यूपी पर प्रदूषण के
लिए आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ऑड ईवन के विज्ञापनों पर 70
करोड़ खर्च किए हैं जबकि पिछले पांच सालों में एक बस भी नहीं खरीदी। दिल्ली का हाल
ये है कि सभी सड़कों पर जाम लगा रहता है। लोकसभा में पॉल्यूशन में चर्चा के दौरान
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि दुनिया में 15 सबसे प्रदूषित शहरों में से
14 भारत के हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर साल प्रदूषण की समस्या उत्पन्न
होती है तो इस सदन से उसे न्याय दिलाने के लिए आवाज क्यों नहीं उठती। क्यों लोगों
को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि
आज इस सदन से पूरे देश में संदेश जाना चाहिए कि प्रदूषण की समस्या को लेकर हम
चिंतित है। ये सिर्फ वायु प्रदूषण से संबंधित नहीं है। यह हमारी नदियों, लेख हो वो बहुत प्रदूषित हो रहे हैं। उन्होंने काह कि जब बीजिंग
जो दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था जब वो अपनी हवा को साफ कर सकता है तो हम क्यों
नहीं।


